भारत में यह गर्व और सम्मान का क्षण है कि भाजपा नेत्री रूबी फोगाट यादव को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स पीस कमीशन (IHRPC), फ्लोरिडा, यूएसए के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें माननीय डॉ. मार्क बर्न्स, जो अमेरिकी राष्ट्रपति महामहिम डोनाल्डजे. ट्रंप के सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं उनके द्वारा प्रदान किया गया. इस खास अवसर पर ग्लोबल पीस एंबेसडर डॉ. एल्विन रोलैंड टिमोथी, IHRPC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जाविद हुसैन, समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहें. IHRPC के अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही. दरअसल यह भव्य समारोह नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित किया गया. यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि एक गहरी जिम्मेदारी है किहम एक ऐसे विश्व के निर्माण में योगदान दें जहाँ शांति, न्याय, समानता और मानव गरिमा सर्वोपरि हों.
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मार्क को धन्यवाद
मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए माननीय डॉ. मार्क बर्न्स और IHRPC का हृदय से धन्यवाद करती हूँ.इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धिकेवल व्यक्तिगत सफलता नहीं है बल्कि यह नए भारत की वैश्विक नेतृत्व में बढ़ती भूमिका का प्रमाण है जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केदूरदर्शी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है.भारत हमेशा से “वसुधैव कुटुंबकम” – “संपूर्ण विश्व एक परिवार है” और यह हमेशा महान विचारधारा को आत्मसातकरता रहा है. रूबी फोगाट यादव ने मानवाधिकारों की रक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस महान उद्देश्य के लिएनिरंतर कार्य करने का संकल्प लिया. यह सम्मान उन सभी व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो वैश्विक स्तर पर शांति और न्याय को बढ़ावा देने केलिए समर्पित हैं.