उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन में फंसे 57 मजदूरों में से 4 की मौत हो गई है। अब तक 48 लोगों को सुरक्षित बाहरनिकाला जा चुका है, जबकि बाकी 9 को बचाने के लिए सेना, वायुसेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
हिमस्खलन के बाद से ही राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना, भारतीय वायुसेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें पूरी ताकत से अभियान मेंजुटी हैं। खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयां आईं, लेकिन लगातार प्रयासों से अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुकाहै।
सीएम धामी ने किया प्रभावित इलाके का दौरा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर के जरिए प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और पीड़ितों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने भी मुख्यमंत्री से बात कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। बचाए गए मजदूरों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
गंभीर रूप से घायल श्रमिकों का इलाज जारी
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान निकाले गए मजदूरों में से 3 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ज्योतिर्मठ स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनद्वारा राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।