700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चकराता प्रखंड के लोखंडी-बुधेर मार्ग पर एक अल्टोकार अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो स्थानीय युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीररूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान और घायलों का हाल
मृतकों की पहचान प्रकाश (32) पुत्र टोलू और गुड्डू (33) पुत्र नंदिया, दोनों निवासी ग्राम लेबरा-लोहारी तहसील चकराता के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल गजेंद्र और सुमित उर्फ शेरू को प्राथमिक उपचार के बाद चकराता से हायर सेंटर विकासनगर और देहरादून रेफर कर दियागया है।
कार के परखच्चे उड़ गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन कोदी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी चकराता क्षेत्र में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 27 दिसंबर 2024 को लोखंडी में पर्यटकों की कार200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी तरह, 2 फरवरी कोभूपऊ मोटर मार्ग पर शादी समारोह में जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हुए थे।
प्रशासन ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
एसडीआरएफ और प्रशासनिक दल ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से चकराता के सरकारी अस्पतालपहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय प्रशासन की अपील
नायब तहसीलदार मनोहर लाल अंजवाल ने अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालनकरें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।