उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे खुरमोरा राजवार इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलोंने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।
एक आतंकी ढेर, कई फरार
मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया और उसके पास से एक असॉल्ट राइफल बरामद हुई है। हालांकि, कुछ आतंकी घेराबंदी तोड़कर भागने में कामयाबहो गए। फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने अपना अभियान जारी रखा है। मुठभेड़ में एक सुरक्षा कर्मी के घायल होने की भी सूचना है, जिसका इलाज किया जा रहा है
गंडबल में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार
संयुक्त अभियान में बरामद हुए हथियार
बीते दिनों गंडबल-हाजिन रोड पर एक विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें दो संदिग्धों को गिरफ्तार कियागया। सुरक्षा बलों ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, दो हथगोले, एक एके राइफल मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामदकिए।
LoC पर गोलीबारी में जवान घायल
नौशेरा सेक्टर में सेना का जवान घायल
बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया। नौशेरा सेक्टर केकलसियां इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात जवान को गोली लगी, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्तीकराया गया।
सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
बीएसएफ ने विफल किया घुसपैठ का प्रयास
सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। खोरा पोस्ट पर रात करीब एक बजेसंदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर जवानों ने कुछ राउंड फायर किए, जिससे घुसपैठ का प्रयास नाकाम हो गया।
सुरक्षा बल सतर्क, अभियान जारी
कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। फरार आतंकियों की तलाश जारी है, जबकिसीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है।