उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसअध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, जबकि सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने ध्वज रक्षक की भूमिकानिभाई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान ‘‘वंदे मातरम’’ से की गई।
कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
कार्यक्रम में सैंकड़ों कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए गर्व का दिन है, जब हम 76वें गणतंत्रदिवस का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों और प्रदेशवासियों को बधाई दी और कामना की कि हमारा गणतंत्र मजबूत और निरंतर प्रगति कीदिशा में अग्रसरित हो।
राय ने कहा, “कांग्रेस एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है, जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकताओं से रहित हो और सभीनागरिकों को समान अवसर मिल सके।” उन्होंने यह भी कहा कि जननायक राहुल गांधी आज तानाशाही सरकार के खिलाफ एक मजबूत दीवार कीतरह खड़े हैं, जो देश के संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
संविधान चौपाल का आयोजन
कार्यक्रम के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रदेशभर में 101 संविधान चौपालों के आयोजन का एलान किया। यह पहल संविधान के प्रतिजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण के बाद की गई। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने संविधान चौपाल की महत्ता को बताया और कहा कि इन चौपालों के माध्यम से लोगों को संविधान में निहित शक्तियों औरअधिकारों से अवगत कराया जाएगा।
साथ ही विभिन्न नेता भी हुए शामिल
इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, डॉ. अमित कुमार राय, आलोक सिंह रैकवार और अन्यकांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
कांग्रेस सेवादल की संविधान चौपाल मुहिम
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में होने वाले 101 संविधान चौपालों के आयोजन की शुरुआत इस गणतंत्र दिवस पर हुई। इनचौपालों के माध्यम से जनता को संविधान की शक्तियों और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमारसिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव, हनीफ खान, मेहताब जायसी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन।