जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकीठिकानों पर हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया. भारतीय सेना की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिनों के बाद ये कार्रवाई की गई है. जिसके बादपाकिस्तान दहल उठा है वहीं दूसरी ओर भारत के इस कार्रवाई पर दुनियाभर के कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है. जहां एक तरफअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस तनाव के जल्दी खत्म होने की उम्मीद जताई है. वहीं दूसरी ओर सयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नेभारत और पाकिस्तान से सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया है.पाकिस्तान के अंदर भारतीय हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी पहली टिप्पणीकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम हमले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि हमने ओवल के दरवाजे से अंदर जाते ही इसके बारे में सुनामुझे लगता है कि लोगों को अतीत के कुछ अंशों के आधार पर पता था कि कुछ होने वाला है. वे लंबे समय से लड़ रहे हैं अगर आप इसके बारे मेंसोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा.
आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का करें सहयोग
भारत की कार्रवाई के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा किदुनिया दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती महासचिव गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव नियंत्रण रेखा औरअंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सैन्य अभियानों को लेकर बहुत चिंतित हैं. वह दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान करते हैं दुनियाभारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती.वहीं अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार ने कहा भारत की कार्रवाई को लेकर कहा कियुद्ध कभी समाधान नहीं होता लेकिन जब इस तरह की आतंकवादी घटनाएं होती हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आतंकवादियों को ढूंढा जाए. उन्हें दंडितकिया जाए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाला कोई भी देश देखे कि ऐसी कार्रवाइयों के परिणाम होंगे औरसंयुक्त राज्य अमेरिका को शांतिपूर्ण देशों के पीछे खड़ा होना चाहिए और संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफलड़ने के लिए सहयोग करना चाहिए.
गीदड़धमकी से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
भारत के कार्रवाई पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने न सिर्फ भारतीय स्ट्राइक की पुष्टि की बल्कि इसे युद्ध वाला कदम करार दिया. दुनिया भर मेंजिल्लत झेल रहा पाकिस्तान ऐसे वक्त पर भी गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आया शहबाज ने लिखा कि पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसारपाकिस्तान में पांच स्थानों पर हमले किए गए हैं. शहबाद ने सोशल मीडिया पर अपना रोना रोते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस युद्ध के कृत्य काजोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है इसका जवाब दिया जा रहा है पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है. पूरे पाकिस्तानी राष्ट्रका मनोबल और भावना उच्च है पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है हम उनके इरादों में कभी सफल नहींहोने देंगे.