कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उन्हें बेंगलुरुएयरपोर्ट से हिरासत में लिया। एक्ट्रेस के पास से 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपये है।
पहली बार दुबई से सोना तस्करी करने का दावा
पूछताछ के दौरान रान्या राव ने कबूल किया कि यह पहली बार था जब उन्होंने दुबई से सोना तस्करी की थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अज्ञात नंबरोंसे कॉल आए थे, जिनमें सोना छिपाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। रान्या ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर सोना छिपाने कीतकनीक सीखी थी।
एयरपोर्ट पर सोना छिपाने की तरकीब
एक्ट्रेस ने बताया कि दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट ए पर उन्हें एक अजनबी से सोने के दो पैकेट मिले। ये पैकेट प्लास्टिक से ढके हुए थे। रान्या नेएयरपोर्ट के वॉशरूम में जाकर क्रेप पट्टियों और कैंची से सोने के बार को अपनी जींस और जूतों में छिपा लिया।
अनजान व्यक्ति ने दिया सोना
रान्या राव ने बताया कि उन्हें दुबई में एक अनजान शख्स ने संपर्क किया था। वह शख्स लगभग 6 फीट लंबा और गोरा था तथा उसकी बोलचाल मेंअफ्रीकी-अमेरिकी लहजा था। उसने एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के बाद गोल्ड बार उन्हें सौंपे और तुरंत वहां से चला गया।
बेंगलुरु में डिलीवरी का निर्देश
रान्या ने आगे बताया कि बेंगलुरु पहुंचने पर उन्हें गोल्ड बार एक अज्ञात व्यक्ति को देना था। निर्देश के अनुसार, सोना एयरपोर्ट के टोल गेट के पाससर्विस रोड पर एक ऑटोरिक्शा में रखना था। हालांकि, ऑटोरिक्शा का नंबर या ड्राइवर की पहचान उन्हें नहीं दी गई थी।
टिकट बुकिंग में इस्तेमाल हुआ क्रेडिट कार्ड
रान्या राव ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी यात्रा का टिकट जतिन विजय कुमार के क्रेडिट कार्ड से बुक किया था। इसके अलावा, उन्होंनेअपनी विदेश यात्राओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे फोटोग्राफी और रियल एस्टेट बिजनेस के सिलसिले में यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट का दौरा कर चुकी हैं।
डीआरआई कर रही मामले की गहन जांच
डीआरआई ने रान्या राव के फोन और लैपटॉप के डेटा को खंगाल कर तस्करी सिंडिकेट से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने की कोशिश की है। हालांकि, रान्या ने इस सिंडिकेट के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। जांच अभी भी जारी है और डीआरआई इस मामले में और सबूत जुटाने का प्रयास कररही है।