कैटरीना कैफ ने कुछ दिनों पहले अपनी सास वीना कौशल के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाती नजर आई थी. और अब कर्नाटक की प्रसिद्धकुक्के श्री सुब्रह्राण्य मंदिर में पूजा अर्चना करते उनकी तस्वीर वायरल हो रही है. कैटरीना कैफ अब आध्यात्मिक होती नजर आ रही है पिछले दिनोंअभिनेत्री अपनी सास के साथ शिरडी साई बाबा के मंदिर पहुंची थी. इसके बाद वह महाकुंभ में भी अपनी सास वीना कौशल के साथ आस्था कीडुबकी लगाने पहुंची थी. अब अभिनेत्री कर्नाटक के कुक्के श्री सुब्रह्राण्य मंदिर में भक्ति में ली नजर आई. दक्षिण कर्नाटक का यह मंदिर सर्प संस्कार केलिए प्रचलित है. अब कैटरीना कैफ भी कुक्के श्री सुब्रह्राण्य मंदिर में सर्प संस्कार की दो दिवसीय पूजा में भाग लेती नजर आई है. ये पूजा मंगलवार सेशुरू होकर बुधवार को खत्म हुई. अभिनेत्री अपने कुछ दोस्तों के साथ हुआ यहां पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना करते देखा गया. बॉलीवुड अभिनेत्रीकैटरीना कैफ अपनी कुछ दोस्तों के साथ मंदिर पहुंची. और संस्कार पूजा संपन्न कराया.
खासतौर पर की जाती है ये पूजा
ये पूजा आमतौर पर नाग देवता को मारने की प्रायश्चित के तौर पर की जाती है. यह पूजा दो चरणों में संपन्न होती और लगभग चार से पांच घंटे तकचलती है. कैटरीना ने मंगलवार और बुधवार को प्रतिदिन चार से पांच घंटे इस विशेष पूजा में हिस्सा लिया. वह मंदिर के वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरीथी. दोपहर में आयोजित मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में शामिल होने के बाद जो कैटरीना मंदिर परिसर से बाहर निकले तो पहचान छुपाने के लिएउन्होंने दुपट्टे से अपना चेहरा छुपा लिया. यह अनुष्ठान सर्प दोष, कालसर्प दोष और नाग दोष से मुक्ति के लिए कराया जाता है. ऐसी मान्यता है किअगर किसी व्यक्ति के पूर्वजों द्वारा अनजाने में यह जानबूझकर नाग देवता को मारा या नुकसान पहुंचाया गया तो उसके प्रभाव से छुटकारा पाने केलिए यह विशेष अनुष्ठान कराया जाता है. इसे करने से संपत्ति, स्वास्थ्य करियर से जुड़ी बधाएं भी दूर होती है. इसके अलावा इस अनुष्ठान को करने सेपूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है. और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे जीवन में सुख समृद्धि आती है.