नई दिल्ली: AICC के महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार परतीखा हमला करते हुए हाल की ईडी और कानूनी कार्रवाइयों को “राजनीतिक प्रतिशोध” की संज्ञा दी। बैठक की शुरुआत में खड़गे ने 8-9 अप्रैल कोअहमदाबाद में हुए कांग्रेस अधिवेशन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और अधिवेशन में पारित प्रस्ताव को बूथ स्तर तकपहुंचाने का आह्वान किया।
सोनिया-राहुल के खिलाफ कार्रवाई पर जताई नाराजगी
खड़गे ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम चार्जशीट में शामिल किए जाने को “पूर्व नियोजित साजिश” बताया। उन्होंनेकहा कि एक तरफ अहमदाबाद अधिवेशन हो रहा था और ठीक उसके बाद ED की संपत्ति अटैचमेंट और कानूनी कार्रवाई सामने आई। उन्होंने कहाकि “हम डरने वाले नहीं हैं,” और पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ इसका सामना करेगी।
‘यंग इंडियन’ को लेकर दी सफाई
कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ‘यंग इंडियन’ एक नॉन-प्रॉफिट कंपनी है और AJL की संपत्तियों या लाभ को किसी को भी हस्तांतरित नहीं किया जासकता। उन्होंने भाजपा पर जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस को सच्चाई लोगों तक पहुंचानी होगी।
वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस की भूमिका को सराहा
खड़गे ने वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस की सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे पार्टी ने विपक्ष को एकजुट किया और सुप्रीम कोर्टमें प्रभावी ढंग से मामले को रखा। उन्होंने कहा कि “Waqf by user” जैसी धाराएं जानबूझकर विवाद खड़ा करने के लिए लाई गई हैं, लेकिन कांग्रेसपूरी मजबूती से इसका मुकाबला कर रही है।
भविष्य की रणनीति पर जोर
खड़गे ने यह भी कहा कि पार्टी को देश के ज्वलंत मुद्दों पर लगातार जनता के बीच रहकर काम करना होगा और भाजपा के षड्यंत्रों को उजागर करनाहोगा। उन्होंने नेताओं से सुझाव मांगे और कहा कि आगे की रणनीति इन्हीं विचार-विमर्श के आधार पर तय की जाएगी।