कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकी देने वाले बीजेपी नेता धीरज चड्ढा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसअधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने रात को थाने जाकर हंगामा किया था और आरोपित धीरज कीगिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने धीरज के घर पर देर रात छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया।
विधायक नसीम सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात
इस बीच, नसीम सोलंकी और कानपुर कैंट से सपा विधायक हसन रूमी ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और उन्हें कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।नसीम सोलंकी ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के दौरान आरोपित धीरज चड्ढा के खिलाफ नई धाराएं जोड़ने का प्रार्थना पत्र भीदिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विधायक ने जताई जान का खतरा
नसीम सोलंकी ने यह भी कहा कि अगर धीरज चड्ढा जेल से बाहर आता है, तो वह उनके ऊपर हमला कर सकता है। उन्होंने अपनी और अपने परिवारकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा, “मेरे बच्चों को भी खतरा हो सकता है।” विधायक ने पुलिस कमिश्नर से इस संबंध में बात की औरअधिकारियों ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
धीरज चड्ढा के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं की शिकायत
विधायक हसन रूमी ने आरोप लगाया कि धीरज चड्ढा ने नसीम सोलंकी और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गालियाँ दीं और फोन पर धमकाया।इसके साथ ही, उसने सीसामऊ के मतदाताओं को भी अपमानित किया। इस आरोप के बाद, सपा ने धीरज के खिलाफ नई धाराओं के तहत कार्रवाईकी मांग की है।
कानपुर में यह घटना एक गंभीर राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है, और अब पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।