धर्मनगरी के 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थों का विकास कैसे किया जाए. इस पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की आज बुधवार को चंडीगढ़ में होनेवाली कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में मुहर लगेगी. करीब दो साल बाद यह बैठक होगी और यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री नायब सैनी भीइसमें बतौर उपाध्यक्ष मौजूद होंगे. राज्यपाल एवं बोर्ड के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सांस्कृतिक मंत्री विपुलगोयल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के अलावा सभी 21 अधिकारिक व 10 गैर अधिकारिक सदस्यों के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी भीशामिल होंगे. इससे पहले वर्ष 2023 में यह बैठक हुई थी और उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं बोर्ड के उपाध्यक्ष मनोहर लाल थे. उस बैठक में रखेगए एजेंडों पर भी अब चर्चा होगी तो आगे की रणनीति भी तय की जाएगी.
बेहतर बनाए जाने पर हो सकती है चर्चा
संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थों के विकास के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर से सटे मेला ग्राउंड को भी बेहतरबनाए जाने पर चर्चा हो सकती है. बैठक के लिए मंगलवार को केडीबी के अधिकारी दिन भर तैयारी में जुटे रहे. इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीतामहोत्सव किस देश में मनाया जाएगा अभी यह तय नहीं किया गया है. संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में यह पर भी फैसला लिया जा सकताहै. अभी तक यह महोत्सव यूएसए में आयोजित किए जाने की चर्चाएं चल रही है उधर इस बार नवंबर-दिसंबर माह में पवित्र ब्रह्मसरोवर तट परअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को 21 दिन मनाए जाने पर भी मुहर लग सकती है. केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि बैठक के संबंध मेंसभी सदस्यों व संबंधित अधिकारियों को संदेश दिया जा चुका है. बोर्ड की ओर से अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई है केडीबी मानद सचिव उपेंद्रसिंघल का कहना है कि बैठक के संबंध में सभी सदस्यों व संबंधित अधिकारियों को संदेश दिया जा चुका है बोर्ड की ओर से अन्य तैयारियां भी पूरी करली गई है.