भोपाल: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की हल्दी रस्म का आयोजन धूमधाम से किया गया। शिवराज सिंह चौहान नेअपने एक्स हैंडल पर इस विशेष अवसर की जानकारी साझा करते हुए तस्वीरें भी पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “विवाह में हल्दी की रस्म का विशेष महत्वहै। आज परिवार की सभी सौभाग्यवती मातृशक्ति एवं वरिष्ठ परिजनों ने बेटे कुणाल के आरोग्य, ऐश्वर्य और मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु विधिपूर्वकहल्दी लेपन की रस्म संपन्न की।”
शिवराज ने आगे बताया कि हल्दी लेपन के बाद बुआ जी ने शुभ रक्षा सूत्र, कंगन और डोरा बांधकर कुणाल को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम काआयोजन मधुर संगीत, हर्षोल्लास और परिजनों की स्नेहमयी उपस्थिति में किया गया।
मंडप की स्थापना और पूजा का आयोजन
इससे पहले, शिवराज ने बताया कि बेटे कुणाल के विवाह के अवसर पर सनातन परंपरा के अनुसार विधिपूर्वक मंडप की स्थापना की गई। उन्होंनेधर्मपत्नी साधना और बेटे कुणाल के साथ मिलकर षोडशोपचार विधि से पूजन किया। इस दौरान श्री गणेश, अंबिका और वरुण की पूजा के साथ-साथ मंडपांग देवताओं—ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, इंद्र, कूर्म, अनंत, वाराह, विश्वकर्मा एवं वास्तु देव की पूजा-अर्चना की गई।
शिवराज ने यह भी बताया कि कुणाल और रिद्धि के विवाह में आशीर्वाद देने के लिए उन्होंने अपने पूर्वजों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, “हमारेपूर्वज-पुरखें, सृष्टि में किसी न किसी रूप में उपस्थित हैं। हमारी प्रार्थना सुनकर वे आशीर्वाद देने पधारते हैं, ये हमारी मान्यता है। इसलिए आज उन्हेंसादर निमंत्रण दिया है।”