गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में आतंकवादी घटनाओं में 71 प्रतिशत की कमी आई है।उन्होंने कहा कि सरकार की “शून्य सहिष्णुता” (Zero Tolerance) की नीति का सीधा असर देखने को मिला है। मंत्री ने कहा, “आतंकवादी अब यातो जेल जाएंगे या फिर जहन्नुम जाएंगे।”
आतंकवादियों के महिमामंडन पर लगी रोक
नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि पहले आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता था और उन्हें विशेष सुविधाएं दी जाती थीं। लेकिन मोदी सरकार केसत्तारूढ़ होने के बाद आतंकवाद के प्रति कड़ा रुख अपनाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब देश के भीतरी इलाकों में कोई आतंकी घटना नहींहो रही है।
एनआईए का बचाव, शिकायतें बताई निराधार
एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के खिलाफ उठाई गई शिकायतों पर राय ने कहा कि ये सभी आरोप निराधार और मनगढ़ंत हैं। भाकपा सांसद संतोषकुमार द्वारा उठाए गए सवालों पर राय ने कहा कि जो लोग आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई से असहज हैं, वे ही इस तरह की शिकायतें कर रहे हैं।
देशभर में विशेष अदालतें और कड़े कानून
गृह राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि आतंकवाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए देशभर में 23 विशेष अदालतें स्थापित की गई हैं। जम्मू और रांची मेंविशेष अदालतें भी काम कर रही हैं। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कुल 157 मामलों में न्यायालय ने निर्णयसुनाया है।
दिग्विजय सिंह पर तंज
नित्यानंद राय ने कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन घटनाओं का जिक्र उन्होंने किया है, वे कांग्रेस सरकार केकार्यकाल में हुई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आतंकी घटनाओं पर काफी हद तक काबू पाया गया है।
आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
मंत्री ने बताया कि अब तक 57 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया है और 2014 से अब तक 9 संगठनों को आतंकवादी संगठन करार दियागया है। यूएपीए के तहत कुल 23 संगठनों को गैरकानूनी घोषित किया गया है।
एनआईए संशोधन और उपलब्धियां
2019 में एनआईए अधिनियम में संशोधन किया गया, जिससे एजेंसी को आतंक और साइबर अपराधों से निपटने में सशक्त बनाया गया। इसके तहतएनआईए को विदेशों में भी जांच का अधिकार मिला। एनआईए ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक 652 मामले दर्ज किए हैं और 4232 आरोपियोंको गिरफ्तार किया है। इनमें से 625 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है।
आतंकी संपत्तियों पर शिकंजा
एनआईए ने कुल 551 चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं, जिनकी कीमत 116.27 करोड़ रुपये आंकी गई है। मोदी सरकार की दृढ़ नीतियों औरएनआईए की कड़ी कार्रवाई के चलते आतंकवाद पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।