लोकसभा में विपक्षी नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी ने एक बार फिर तीखा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी नेराहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा, “एक भारतीय कैसे कह सकता है कि उसकी लड़ाई भारत से है?” यह टिप्पणी राहुल गांधी के उसबयान के संदर्भ में की गई, जिसमें उन्होंने हाल ही में चुनावी पारदर्शिता और भारत की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए थे।
राहुल गांधी का बयान: बीजेपी और आरएसएस ने कब्जा किया हर संस्था पर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन के मौके पर दावा किया कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में गंभीरसमस्याएं हैं। उन्होंने कहा, “यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं, इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है। अगर आप मानते हैं कि हम बीजेपी याआरएसएस से लड़ रहे हैं, तो आप सही नहीं समझ रहे हैं। बीजेपी और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम सिर्फबीजेपी, आरएसएस और भारतीय राज्य से ही नहीं, बल्कि इस पूरी व्यवस्था से लड़ रहे हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राहुल गांधी के इस बयान पर कड़ा जवाब देते हुए कहा, “यह बयान बेहद चिंताजनक है। एक भारतीय कैसे यह कह सकताहै कि उसकी लड़ाई भारत से है? यह भारत के लोकतंत्र और संस्थाओं का अपमान है।” पुरी ने राहुल गांधी को यह याद दिलाया कि भारत एकलोकतांत्रिक देश है, जहां हर नागरिक को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी इस लोकतंत्र के खिलाफ खड़ा नहीं होना चाहिए।
राहुल गांधी का यह बयान उनकी आलोचना का कारण बना है, और अब बीजेपी इसे कांग्रेस पर दबाव बनाने का एक मौका मान रही है।