कोलकाता में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 14 वर्षीय किशोरी और दो महिलाएं शामिल हैं।पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या की साजिश से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, दोनों महिलाओं की नसें कटी हुई थींऔर उनकी गर्दन पर गहरे घाव थे, जबकि किशोरी की मौत जहर से हुई थी।
हत्या या आत्महत्या? पुलिस के सामने बड़ा सवाल
यह मामला पुलिस के लिए एक रहस्य बना हुआ है। प्रारंभिक जांच में हत्या की संभावना पर जोर दिया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिसदिन इन तीनों की लाशें मिलीं, उसी दिन मृत महिलाओं के पतियों—प्रणय डे और प्रसून डे—का कार एक्सीडेंट हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें दोनों भाई भी शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि इन्हीं भाइयों ने अपनी पत्नियों की हत्या की हो सकती है।
संदिग्ध बयान और पुलिस की जांच
पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने बयान दिया है कि परिवार ने आत्महत्या की योजना बनाई थी और सभी ने नींद की गोलियां खाकर दलिया खायाथा। हालांकि, पुलिस को इस दावे पर संदेह है, क्योंकि अब तक की जांच में आत्महत्या से ज्यादा हत्या की आशंका नजर आ रही है।
आर्थिक तंगी के बावजूद ऐशो-आराम की जिंदगी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि डे परिवार चमड़े के व्यवसाय में भारी कर्ज से जूझ रहा था, लेकिन इसके बावजूद उनका रहन-सहन काफीविलासितापूर्ण था। इससे यह सवाल उठता है कि यदि आर्थिक तनाव था, तो महिलाओं की हत्या का कारण क्या हो सकता है? क्या परिवार केकिसी सदस्य ने ही अपराध किया या इसमें कोई बाहरी व्यक्ति शामिल है?
दोनों भाइयों से होगी गहन पूछताछ
फिलहाल, एक्सीडेंट में घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उनकी स्थिति में सुधार होने के बाद उनसेगहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी संभावनाओं की जांच कर रही है ताकि इस रहस्यमय मामले की सच्चाई जल्द सामने आ सके।