
आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राजनीतिक प्रतिशोध और झूठे केस के जरिए विपक्षी नेताओं को निशानाबनाने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को जिस कथित क्लासरूमघोटाले के मामले में आज ACB के सामने पेश होना है, वह केवल “झूठे केसों की एक और कड़ी” है। आतिशी ने आरोप लगाया कि बीते 10 वर्षों मेंभाजपा सरकार ने AAP नेताओं पर 200 से अधिक फर्जी केस दर्ज कराए, लेकिन: एक भी मामला अब तक अदालत में टिक नहीं पाया।, CBI औरED की तमाम रेड्स और जांचों के बावजूद एक पैसे की भी भ्रष्टाचार की पुष्टि नहीं हो सकी। यहां तक कि अदालतों ने भी इन जांच एजेंसियों कोफटकार लगाई और कहा कि स्वतंत्र जांच जरूरी है, बदले की नहीं। आतिशी ने कहा कि भाजपा इस समय हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है — औरइसी विफलता से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को बार-बार फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है।
बिजली संकट: दिल्ली में तीन-तीन महीने से लगातार पावर कट, लोग परेशान हैं।
बढ़ती बिजली दरें: बिजली गई, लेकिन बिल बढ़ते जा रहे हैं।
पानी संकट: एक तरफ सड़कों पर बारिश का पानी भरा है, दूसरी ओर लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं।
वॉटरलॉगिंग: राजधानी में मामूली बारिश से ही घंटों तक पानी जमा रहता है, दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर ताले तक लग गए हैं।
यह वही मामला है जिसमें भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लासरूम निर्माण को लेकर धांधली के आरोप लगाए थे।लेकिन AAP का दावा है कि:
यह घोटाला नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की योजना थी। स्कूलों की हालत सुधारने के लिए ही पैसा लगाया गया, और आज दिल्ली केसरकारी स्कूलों को विदेशी प्रतिनिधि भी देखने आते हैं।
इन स्कूलों ने सरकारी शिक्षा का मान बदल दिया है – और यही बात भाजपा को चुभ रही है।
4 इंजन की सरकार हर सब्जेक्ट में फेल आतिशी ने कहा कि केंद्र में भाजपा, और कई राज्यों में सहयोगी दलों के साथ मिलकर चार इंजन वालीसरकार चल रही है, लेकिन:देश की राजधानी दिल्ली तक में पानी, बिजली और बुनियादी सेवाएं चरमरा गई हैं। सरकार किसी भी मुद्दे पर जनता कोजवाब नहीं दे पा रही। ऐसे में सिर्फ एक रास्ता बचता है — ध्यान भटकाओ, विपक्ष को बदनाम करो।
आतिशी का तीखा सवाल
जब 10 साल में 200 केस में एक चवन्नी का भ्रष्टाचार नहीं मिला, तो फिर हर कुछ महीनों में नया केस क्यों बनाया जाता है? आम आदमी पार्टी कायह सीधा आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को राजनीतिकप्रतिशोध का शिकार बना रही है।
फर्जी केस, झूठे आरोप और बदले की कार्रवाई,यही भाजपा का “नया एजेंडा” बन चुका है।