गुजरात के वडोदरा में 13 मार्च को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी रक्षित चौरसिया गांजे के नशे में कार चला रहा था, यहबात फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में सामने आई है। हादसे में आठ लोग कार की चपेट में आए थे, जिनमें से एक महिला की मौके परही मौत हो गई थी और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
वीडियो वायरल: टक्कर के बाद बोला ‘एक और राउंड’
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में रक्षित कार से उतरकर चिल्लाते हुए कहता दिख रहा है, “एक और राउंड।” कार में उस समय रक्षित के साथ उसका दोस्त प्रांशु चौहान भी मौजूद था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
तीनों आरोपियों के खून में मिला गांजा
FSL रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी रक्षित, प्रांशु और उनके तीसरे साथी सुरेश भरवाड़ ने घटना के दिन गांजा पीया था। पुलिस ने इस आधार परतीनों के खिलाफ ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट’ (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रक्षित पहले से पुलिसहिरासत में है, जबकि प्रांशु को अब NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। सुरेश भरवाड़ फिलहाल फरार है।
CCTV से मिली सुराग, NDPS के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी घटना से पहले सुरेश के घर से निकले थे। CCTV फुटेज में यह पुष्टि हुई, जिससे सुरेश का भी खून का सैंपल लियागया। जांच में सभी के सैंपल में गांजा पाया गया, जिसके बाद NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कार की रफ्तार और पुराने मामले
हादसे के बाद पुलिस ने बताया था कि रक्षित 120 किमी/घंटा की स्पीड से कार चला रहा था, जबकि आरोपी का दावा था कि कार की रफ्तार केवल50 किमी/घंटा थी। इसके अलावा रक्षित पहले भी विवादों में रहा है। फरवरी में उसने शराब के नशे में हंगामा किया था, जिस पर स्थानीय लोगों नेउसकी पिटाई की थी और पुलिस को बुलाया गया था।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि NDPS केस के साथ-साथ सड़क हादसे में भी प्रांशु को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं फरार आरोपी सुरेश की तलाश तेज करदी गई है।