केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मेडिकल कॉलेज परिसर में 32 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले आईसीयू का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही 20 फीटऊंची महाराजा अग्रसेन की 800 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनवारण करेंगे. पीजी स्टूडेंटस के लिए बनने वाले 60 कमरों के छात्रावास भवन कीआधारशिला भी रखेंगे.अमित शाह सोमवार को अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे. शाह सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में पीजी हॉस्टल का शिलान्यास, आईसीयू और महाराजा अग्रसेन की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे. प्रतिमा का अनावरणरिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर किया जाएगा. प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रविवार शाम तक समारोह संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देदिया.केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर उपायुक्त अनीश यादव ने मेडिकल कॉलेज सभागार में बैठक रखी. उपायुक्त ने बताया किकेंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से संबंधित तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं. पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षाके व्यापक प्रबंध किए हैं.
ड्रोन समेत अन्य चीजें उड़ाने पर रहेंगी पाबंदी
सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन और अन्य किसी तरह की वस्तु उड़ाने पर पाबंदी रहेगी. पुलिस कीपांच कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिसमें 2 कंपनी दूसरे जिलों से बुलाई गई हैं. मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में धारा163 लागू की गई है. बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.इससे पूर्व उपायुक्त ने सभी अधिकारियोंके साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया.मेडिकल कॉलेज परिसर में 32 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले आईसीयू का उद्घाटनकरेंगे. इसके साथ ही 20 फीट ऊंची महाराजा अग्रसेन की 800 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनवारण करेंगे. पीजी स्टूडेंटस के लिए बनने वाले 60 कमरों के छात्रावास भवन की आधारशिला भी रखेंगेका. कार्यक्रम का आयोजन ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में होगा.
बढ़ाई गई बेड़ो की संख्या
मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि पहले 8 बेड का आईसीयू था अब इसे बढ़ाकर 32 बेड कर दिया है. चार गुणा क्षमतावाले नए आईसीयू भवन में अत्याधुनिक सेवाएं मिलेंगी समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्यमंत्री रणबीर सिंह गंगवा, सांसद नवीन जिंदल, विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स सहित कई मंत्री व विधायक भी मौजूदरहेंगे.उपायुक्त अनीश यादव ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का दायित्व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन को सौंपा गया, जबकि मुख्य मंचऔर आतिथ्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा और एसडीएम ज्योति को दी गई है। चिकित्सा सुविधाओं के लिए सिविलसर्जन डॉ. सपना गहलावत को एम्बुलेंस और चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं.