बिहार के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद प्रमुख लालू यादव पर तीखा हमला बोला। पटना से गोपालगंज तक अपने संबोधनों मेंउन्होंने चारा घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि गौ माता का चारा खाने वालों को लज्जा भी नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को इनलोगों ने तबाह कर दिया और राज्य कभी इसे भूल नहीं सकता। यह बयान ऐसे समय में आया है जब चारा घोटाले से जुड़े 950 करोड़ रुपये कीरिकवरी की योजना बनाई जा रही है।
घोटालों की लंबी सूची गिनाई
अमित शाह ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, रेलवे होटल घोटाला, मिट्टीघोटाला, चहवाहा स्कूल घोटाला और चारा घोटाले जैसे कई घोटाले किए। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार अब अपहरण, हत्या और भ्रष्टाचार के दौर मेंवापस नहीं जाना चाहता। नौकरी के बदले जमीन लेने की साजिश को भी जनता भूली नहीं है।
बिहार के बजट में बड़ा इजाफा
गृह मंत्री ने कहा कि जब लालू यादव की सरकार सत्ता से हटी थी, तब बिहार का बजट केवल 23 हजार करोड़ रुपये था, लेकिन केंद्र में भाजपा कीसरकार बनने के बाद इसे बढ़ाकर 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के किसानों के लिए उठाएगए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि मखाना बोर्ड की स्थापना से किसानों की आमदनी बढ़ी है। इसके अलावा, बेगूसराय में मक्का रिसर्च सेंटर केमाध्यम से मक्का उत्पादन को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि किसानों की उपज का हर दाना न्यूनतम समर्थनमूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा।
मोदी सरकार की उपलब्धियां
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आगे बढ़ाने का काम किया, जबकि लालू यादव ने केवल अपने परिवार के विकास पर ध्यान दिया।उन्होंने याद दिलाया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में आईटी क्रांति की शुरुआत की थी, तब लालू यादव इसका मजाक उड़ाते हुए कह रहे थेकि ‘आईटी वाईटी क्या होता है, कंप्यूटर दूध देगा क्या?’ लेकिन आज भारत के बच्चे मोबाइल और सस्ते इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा प्राप्तकर रहे हैं और यह सुविधा मोदी सरकार ने उपलब्ध कराई है।
नीतीश कुमार की तारीफ और आगामी चुनाव पर जोर
अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। उन्होंनेबिहार की जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में एक बार फिर एनडीए को सत्ता में लाकर राज्य के विकास को नई दिशा दें।