Delhi New CM:दिल्ली में 27 साल के बाद बीजेपी की सरकार बनी है.दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला ले लिया गया है. किदिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता होगीं. दरअसल रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग से विधायक है.
पर अब बीजेपी सरकार ने रेखा गु्प्ता के नाम पर दिल्ली के नए सीएम के नाम की मोहर लगा दी है. कल दोपहर 12:35 के करीब विधायक दल केनेता शपथ लेंगें. बीजेपी पार्टी ने फिलहाल ही में आम आदमी पार्टी के हराकर
दिल्ली में अपनी सरकार बनाई है.जिसके नतीजों को 8 फरवरी को घोषित किया गया था. पीएम मोदी और अमित शाह सहित बीजेपी के शीर्ष नेतृत्वने कई दौर की बैठक के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया है.
करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद
बीजेपी पार्टी की तरफ से करीब एक लाख लोगों को बुलाने का अनुमान है. जिसमें दिल्ली की झुग्गी बस्ती वाले भी शामिल है. इसके अलावा पंडितोऔर ग्रंथियों को भी इस समारोह में बुलाया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में
राजनीति का आधार झुग्गी बस्ती वाले ही है. ऐसे में बीजेपी पार्टी का प्लान है कि केजरीवाल की राजनीति को बिल्कुल ही खत्म कर दिया जाए.इससेपहले दिल्ली की पूर्व सीएम अतिशी ने कहा था कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी के 48
एमएलए चुनकर दिए है. लेकिन इसके बाबजूद भी पार्टी इनमें से एक चेहरे का चयन नहीं कर पा रही है. साफ है कि दिल्ली उन्हें इनमें से एक भी योग्यउम्मीदवार सीएम पद के लिए नहीं नजर आ रहा है.