Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सूत्रों से मिलीजानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभड़े में अब तक 27 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि मारे गएनक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है कई नक्सलियों के शव और भारी संख्या में हथियार बरामद होने की खबर है. मुठभेड़ में एक जवान केबलिदान होने और एक जवान घायल होने की भी खबर है. नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़जारी है. माड़ के इलाके में सुबह से फायरिंग हो रही है बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है. डीआरजी केजावानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर रखा है दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.
27 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
करीब 27 नक्सलियों के मारे जाने खबर सामने आ रही है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है. खबर मिल रही है कि इस मुठभेड़ में एककरोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली बसव राजू भी मारा गया है कई अन्य बड़े नक्सली नेताओं के भी मारे जाने की खबर है. मारे गए नक्सलियों की संख्याबढ़ने की संभावना है. माड़ के दुर्गम इलाके में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी जारी थी . इस अभियान कोएक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जहां उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। इस सफलतासे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है . नारायणपुर में चल रहे ऑपरेशन में मारे गए 26 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभाअध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं इस बड़े ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं. इस ऑपरेशन में एकपुलिसकर्मी के घायल होने के अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. मैं केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और विजय शर्मा जी को भी बधाई देता हूं.