
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल का मुख्य साजिशकर्ता तो पुलिस ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क और जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अलीएडवोकेट को माना है. चार्जशीट में इसका उल्लेख भी किया गया है. इसके अलावा सांसद के व्यक्तिगत सहायक अब्दुल रहमान के पिता रिजवान कीभूमिका भीड़ को एकत्र करने में सामने आई है. सांसद के कहने पर रिजवान ने ही फोन कर जामा मस्जिद के आसपास इलाके के साथ सरायतरीन सेभीड़ को सर्वे रोकने के लिए बुलाया था. यह सभी खुलासे रिजवान की सीडीआर सामने आने के बाद हुए थे. पुलिस ने चार्जशीट में लिखा है किरिजवान जामा मस्जिद में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम भी करता है. पुलिस ने आगे की छानबीन की तो भीड़ एकत्र करने की पुष्टि हुई। जिन लोगों सेफोन पर बातचीत हुई थी.
बवाल की साजिश में गए थे पाए
उनकी भूमिका की जांच करने पर वह भी बवाल की साजिश में शामिल पाए गए. इन सभी 23 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीटफाइल कर दी है. इसमें कुछ गिरफ्तार किए गए हैं जबकि कुछ को धारा 35 (3) का नोटिस दिया गया है.चार्जशीट के अनुसार 24 नवंबर की सुबहसर्वे होगा. इसकी जानकारी जब जामा मस्जिद कमेटी के सदर को हुई तो उन्होंने 23 नवंबर की देर रात में ही सबसे पहले यह सूचना सांसद को दी थी. सांसद ने कहा था कि सर्वे नहीं होने देना है. भीड़ को एकत्र किया जाए और इसके बाद रिजवान के फोन पर भी कई बार सांसद ने बातचीत की. जिसमेंभीड़ को एकत्र करने और सर्वे होने से रोकने का संदेश दिया गया. इसके चलते सर्वे को रोकने के लिए बड़ी तादाद में भीड़ एकत्र हुई और बवाल कियाजफर अली पर आरोप है कि उन्होंने पूरी साजिश को सांसद के साथ मिलकर रचा और बवाल के बाद प्रेसवार्ता कर झूठे बयान दिए.
अपराध के संबंध में गंभीर आरोप
जो गंभीर अपराध के संबंध में दिए गए थे. अलग-अलग दौर की पूछताछ में वह कोई साक्ष्य नहीं दे सके और उन्होंने कबूल किया कि सांसद ने ही भीड़एकत्र करने के लिए कहा था. इसके बाद ही भीड़ एकत्र हुई जामा मस्जिद कमेटी सदर 23 मार्च से जेल में बंद हैं.सांसद ने 22 नवंबर को जामा मस्जिदके बाहर खड़े होकर कहा था कि मस्जिद का सर्वे गलत किया जा रहा है. यह मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी इसी तरह की बयानबाजी से सांसद कीमुसीबत बढ़ी है. पुलिस ने चार्जशीट में इस बयान का जिक्र भी किया है और बवाल की जड़ इसी बयान से पनपने की बात कही है. इस बयान के बादअतिसंवेदनशील स्थिति बनी और 24 नवंबर को बवाल हो गया पुलिस इस बयान को भी सबूत के तौर पर अहम मान रही है. जिसको कोर्ट में पेशकिया जाएगा.