जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के संपर्कों में रहे लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. हिसार पुलिस के इनपुट परओडिशा के पुरी में यू-ट्यूबर प्रियंका सेनापति से शनिवार को पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि प्रियंका ज्योति की सहेली है और वह भीपाकिस्तान जा चुकी है. ओडिशा पुलिस ने प्रियंका और ज्योति के बीच कथित संबंधों की जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा ज्योति के संपर्क में रहेकुरुक्षेत्र निवासी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के एक कर्मचारी से हिसार सीआईए ने पूछताछ की. एचएसजीएमसीकर्मचारी को करीब 10-12 घंटे पूछताछ के बाद रविवार दोपहर छोड़ दिया गया. ज्योति पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) से जुड़े कईलोगों के संपर्क में थी.
पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित इफ्तार पार्टी में हुई थी शामिल
ज्योति पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुई. इस पार्टी का वीडियो उसने अपने चैनल पर अपलोड किया था. वीडियो मेंज्योति दानिश और उसकी पत्नी के साथ बात करती दिख रही है. भारत सरकार ने इसी दानिश को गत 13 मई को जासूसी के आरोप में वापसपाकिस्तान भेज दिया था पहलगाम हमले से पहले वह पाकिस्तान और चीन गई थी. बार-बार पाकिस्तान जाने, वहां की इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों सेमिलने के कारण ज्योति एजेंसियों के रडार पर थी. इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. ज्योति किन-किन देशों में और किस मकसद से गई, इसकी जांच की जा रही है सोशल मीडिया पर अपलोड उसके वीडियो से भी मदद ले रहे हैं. कुछ लीड भी मिली है दो-तीन दिन में उससे काफीजानकारियां हासिल कर लेंगे.