
2014 से पहले भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर मानी जाती थी। दुनिया के बड़े अर्थशास्त्री और संगठन भारत को “कमज़ोर अर्थव्यवस्था” (फ़्रैजाइल इकॉनॉमी) कहते थे। लेकिन आज, 10 साल बाद भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से आगे बढ़ती और मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में गिना जारहा है।
डॉ. सैयद ज़फ़र इस्लाम ने कहा कि यह बदलाव सिर्फ शब्दों का नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाला बदलाव है। आज भारत को ‘शानदार चार’ (फैबुलस फोर) उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया गया है। यह हर देशवासी के लिए गर्व की बात है।
गरीबों को मिली असली ताक़त – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि देश का विकास सिर्फ अमीरों तक न पहुंचे, बल्किहर गरीब, हर पिछड़े वर्ग तक उसका लाभ पहुंचे।
डॉ. सैयद ज़फ़र इस्लाम ने बताया – हमारी सरकार ने अब तक 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। ये लोग पहले ज़िंदगीकी बुनियादी ज़रूरतों के लिए भी संघर्ष करते थे, लेकिन आज उनका जीवन सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है।
विश्व बैंक ने भी मानी भारत की प्रगति – हाल ही में आई विश्व बैंक की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत आय समानता (इनकम इक्वलिटी) के मामलेमें अब दुनिया में चौथे स्थान पर है। इसका मतलब है कि भारत में अब अमीर और गरीब के बीच की खाई कम हो रही है — जो एक बहुत बड़ी बात है।
जन-धन योजना ने खोले नए रास्ते – इससे पहले करोड़ों लोग ऐसे थे जिन्हें बैंक क्या होता है, ये भी नहीं पता था। आज वही लोग अपने बैंक खातों सेसरकारी योजनाओं का पैसा सीधे पा रहे हैं।
55 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं।
अब किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं, सरकार का पैसा सीधा खाते में आ रहा है।
गरीबों को मिल रहा मुफ्त इलाज – आयुष्मान भारत योजना ने लाखों-करोड़ों गरीबों को मुफ्त इलाज का हक़ दिया है।
अब कोई गरीब अस्पताल के खर्च से डरता नहीं, उसे पता है कि सरकार उसके साथ है।
आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान से भर रहा है भारत – आज भारत सिर्फ आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी सम्मान पा रहा है।
भारत की बात को अब दुनिया सुनती है, और मानती भी है।
यह सब संभव हुआ है प्रधानमंत्री मोदी जी की मजबूत और दूरदर्शी सोच से।
डॉ. सैयद ज़फ़र इस्लाम ने कहा कि,आज भारत सिर्फ तेज़ नहीं, न्यायपूर्ण और सबका साथ-सबका विकास की राह पर है। यह बदलाव आंकड़ों कानहीं, बल्कि आम जनता की ज़िंदगी में आया बदलाव है। आज भारत के पास न केवल तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को आगे ले जाने वाली सरकार है।
यह नया भारत है-मजबूत, समान, और गर्व से भरा हुआ।