
बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 प्रशिक्षण विमान सोमवार को कॉलेज परिसर में हादसे का शिकार हो गया. विमान कॉलेज की बिल्डिंग से जाटकराया स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे केवक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे प्लेन क्रैश होने के बाद स्कूल-कॉलेज में अफरातफरी मच गई. मौके पर अग्निशमन और बचाव दलों नेपहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है. नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट के अधिकारी प्रोफेसर मोहम्मद सईदुर रहमान ने बताया कि वायुसेना का विमानमाइलस्टोन कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें विमान के पायलट सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई हजरत शाहजलालअंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि की है. सूचना मिलने पर बांग्लादेशी सेना के सदस्य, अग्निशमन सेवा और नागरिकसुरक्षा की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं.
विमान टकराया स्कूल की इमारत से
बचाव अभियान शुरू किया. बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने बताया कि वायुसेना का प्रशिक्षण विमान F-7 BGI ढाका के उत्तरा क्षेत्र केदियाबारी इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में गिर गया. अग्निशमन अधिकारी लीमा खान ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौतहो गई और चार अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण विमान ने दोपहर लगभग 1:06 बजे उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के तुरंतबाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद विमान में आग लग गई. आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल की आठ दमकल मौके पर पहुंच गईं. माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के प्रवक्ता ने कहा कि विमान स्कूल के गेट के पास गिरा. स्कूल परिसर में जहां विमान हादसा हुआ, वहां कक्षा चल रहीथी. घायलों को एक-एक करके बाहर निकाला जा रहा है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी सादमान रुहसिन ने बताया कि विमानस्कूल की इमारत से टकराया.
अभिभावकों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर
सेना और अग्निशमन सेवा के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों तथा अभिभावकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. सेना के जवान घायल छात्रों कोबाहों में बाहर लाते देखे गए. स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि जब विमान कॉलेज परिसर से टकराया, तब वह दस मंजिला कॉलेज भवन के पासखड़े थे. दोपहर एक बजे के कुछ ही देर बाद विमान बगल की तीन मंजिला स्कूल इमारत के सामने वाले हिस्से से टकरा गया. जिससे कई छात्र उसमेंफंस गए. कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी छात्रों को बचाने के लिए दौड़े. उन्होंने कहा कि मैंने एक घायल छात्र को बाहर निकाला और एक महिलाशिक्षक को जली हालत में देखा. बांग्लादेश वायुसेना का विमान F-7 BGI ढाका के उत्तरा क्षेत्र के दियाबारी इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेजपरिसर में गिर गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है. जबकि करीब 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं घायलों मेंकई बच्चे बताए जा रहे हैं.