हाल के दिनों में बिहार के राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। यह चर्चा आज और भीजोर पकड़ गई जब कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास नये साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचगईं। मुलाकात के बाद जब प्रतिमा दास बाहर आईं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात का कोई खास राजनीतिक मतलब नहीं था। उन्होंने कहाकि वह सिर्फ मुख्यमंत्री को नये साल की शुभकामनाएं देने और आशीर्वाद लेने गई थीं।
तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, राबड़ी देवी के जन्मदिन पर राजनीतिक चर्चाएं
नए साल के पहले दिन बिहार में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गईं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सेमिले, फिर राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर वे राबड़ी आवास पहुंचे। कुछ ही समय बाद, राज्यपाल भी राबड़ी आवास पहुंचे। इस मुलाकात के पीछेयह वजह बताई जा रही है कि राबड़ी देवी का जन्मदिन और नव वर्ष दोनों एक ही दिन पड़ने के कारण राज्यपाल ने उन्हें बधाई दी।
कांग्रेस में टूट की आहट: प्रतिमा दास और पार्टी की स्थिति
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कांग्रेस में टूट की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। वैशाली की राजापाकर से कांग्रेस विधायकप्रतिमा दास पार्टी से नाराज चल रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसकेबाद, कांग्रेस नेता भक्त चरण दास पर जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव करने के आरोप भी लगाए थे।
तेजस्वी यादव का तंज: नीतीश कुमार की विदाई का वक्त आ गया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नए साल की बधाई दी और साथ ही उन पर तंज करते हुए कहा कि इस साल नीतीश कुमारकी विदाई तय है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और उनका समय अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि खेतमें लगातार 20 साल एक ही बीज डालने से जमीन और फसल दोनों खराब हो जाते हैं। अब नए नेतृत्व की जरूरत है, और बिहार को आगे बढ़ाने केलिए एनडीए की विदाई सुनिश्चित है।