नई दिल्ली: दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के दयालपुर इलाके में बीती रात एक पांच मंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से कई लोगों कीमौत हो गई। इस घटना पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे न केवल एक दर्दनाक हादसाबताया, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए नगर निगम से सख्त कदम उठाने की मांग भी की है।
मुस्लिम बहुल इलाकों में अवैध निर्माण पर चिंता
श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के कई मुस्लिम बहुल इलाकों में पांचवीं और छठी मंजिल तक अवैध निर्माण हो रहे हैं, जो गंभीर खतरे की स्थितिउत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों ने इन क्षेत्रों में अपने राजनीतिक औरआर्थिक लाभ के लिए इन निर्माणों को बढ़ावा दिया है।
एमसीडी आयुक्त को सर्वे और कार्रवाई के निर्देश देने की मांग
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली नगर निगम आयुक्त से अपील की है कि मुस्तफाबाद, करावल नगर, सीलमपुर, ओखला, मटिया महल, बल्लीमारन, सदर बाजार जैसे क्षेत्रों में चौथी मंजिल से ऊपर के निर्माणों और खस्ताहाल इमारतों का सर्वे कराया जाए और जहां जरूरी हो वहां अवैध मंजिलें खालीकराकर उन्हें सील या ध्वस्त किया जाए।
हिंदू बहुल क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम मंजिलों का निर्माण
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दिल्ली के अधिकांश हिंदू बहुल इलाकों में अधिकतम तीसरी या कभी-कभी चौथी मंजिल तक ही निर्माण होता है, जबकि कुछ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पांचवीं और छठी मंजिल का चलन तेजी से बढ़ा है, जिससे भारी खतरा उत्पन्न हो गया है।
भविष्य की दुर्घटनाओं से बचने का आह्वान
वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार और नगर निगम से अपील की है कि वे मिलकर इन खतरनाक निर्माणों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की त्रासदियों को रोका जा सके।