दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगामी बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट दिल्ली कीजनता को समर्पित होगा और पार्टी के संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने का प्रयास करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह बजटसर्वांगीण विकास और समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी होगा।
हर वर्ग के लिए होगा प्रावधान
वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया कि भाजपा का पहला संकल्प दिल्ली का समग्र विकास है। इस दिशा में बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों औरव्यापारी वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के लिए प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया गयाहै और पिछले 10 वर्षों में विकास की गति को रोकने वाले प्रयासों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा सरकार अब दिल्ली के विकास को नई दिशा देने केलिए संकल्पबद्ध है।
शिक्षा और विकास पर रहेगा विशेष ध्यान
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री, जो स्वयं दिल्ली की छात्रा रही हैं, ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य विभागों पर भी विशेष ध्यानदिया है। उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और समाज के हर वर्ग से संवाद कर बजट तैयार किया है। सचदेवा ने कहा कि आने वाला बजटदिल्ली के विकास को नई दिशा देने वाला और सभी वर्गों के हित में होगा।