Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट सोमवार को दिल्लीविधानसभा में पेश की. रिपोर्ट में परिचालन संबंधी अक्षमताओं और वित्तीय घाटे के बारे में विस्तार से बताया गया जिससे पिछली आम आदमी पार्टीसरकार की आलोचना हुई.डीटीसी के प्रमुख परिचालन और वित्तीय पहलुओं का मूल्यांकन करती है अक्षमताओं और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रोंकी ओर इशारा करती है. यह प्रबंधन, राजस्व सृजन, परिचालन स्थिरता और सार्वजनिक परिवहन नीतियों के पालन की जांच करती है.सीएजी रिपोर्टपेश होने के बाद भाजपा विधायक हरीश खुराना ने पिछली आप सरकार की आलोचना की, उस पर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कुप्रबंधन काआरोप लगाया, जिसके परिणास्वरूप वित्तीय घाटा हुआ और डीटीसी की बसों में कमी आई.सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद भाजपा विधायक हरीशखुराना ने पिछली आप सरकार की आलोचना की. उस पर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कुप्रबंधन का आरोप लगाया. जिसके परिणास्वरूप वित्तीयघाटा हुआ और डीटीसी की बसों में कमी आई.उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के अधीन डीटीसी लाभदायक थी. लेकिन आप के शासन में निगम का कुल घाटा बढ़कर 8498.33 करोड़ रुपये हो गया. जो आप के कार्यकाल में 5000 करोड़ रुपये बढ़ गया.
राजस्व की गिरावट में डाला प्रकाश
राजस्व में गिरावट पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि डीटीसी की परिचालन आय आप के सत्ता में आने के समय 914 करोड़ रुपये से घटकर 558 करोड़ रुपये रह गई. उन्होंने वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप लगाया और सवाल किया किया कि आप सरकार ने 225 करोड़ रुपये किरायावसूले बिना डीटीसी की 3.18 लाख वर्ग मीटर जमीन निजी क्लस्टर बसों को क्यों आवंटित की.राजधानी में सोमवार को शुरू हुए दिल्ली विधानसभाके 5 दिवसीय बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. भाषा के मुताबिक, भाजपा विधायकों ने कहा है कि वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘आप’ को घेरेंगेऔर शहर में 10 साल के शासन के दौरान डीटीसी के कामकाज पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर ‘आप’ से जवाबमांगेंगे.मुख्यमंत्री के साथ वित्त विभाग संभाल रहीं रेखा गुप्ता मंगलवार 25 मार्च को दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी सरकारका पहला बजट पेश करेंगी. इसमें सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं और वर्ष के लिए विकास एजेंडे की रूपरेखा बताई जाएगी. 27 मार्च कोप्रस्तावित बजट पर चर्चा के साथ उसे विधानसभा में पारित किया जाएगा. बता दें कि भाजपा पिछले महीने विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को हराकर1998 के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है. ‘आप’ ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटियों’ को पूरा न करके महिलाओं के साथ‘विश्वासघात’ करने और लोकतंत्र पर ‘ खुल्लमखुल्ला हमला’ करने को लेकर वह विधानसभा में भाजपा को घेरेगी.