दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की विधायक अतिथि ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने महिलाओं को2500₹ देने की योजनाओं पर चर्चा के लिए समय मांगा है. दरअसल पीएम मोदी ने भी प्रचार प्रसार के दौरान इस योजना का भी जिक्र किया था. दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी सरकार का गठन हो चुका है. इसी के साथ महिला सम्मान निधि के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी बीजेपी पार्टीको घेरते हुई दिख रही है. दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की विधायक अतिशि ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को छुट्टी लिखी उन्होंने सरकार सेमहिलाओं को हर महीने 2500₹ देने की योजना पर बात करने के लिए समय मांगा है. दरअसल अदिति ने अपनी चिट्ठी में लिखा है. कि पीएम नरेंद्रमोदी ने चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान 21 जनवरी 2025 को द्वारका में आयोजित एक रैली में दिल्ली की माताओ बहनों से यह वादा किया था किभाजपा सरकार बनने के बाद पहले ही कैबिनेट बैठक में उनके लिए ₹2500 प्रति माह की योजना को पास किया जाएगा. उन्होंने अपनी रैली के दौरानकहा था. कि यह मोदी के गारंटी है इस पर आतिशी ने चिट्ठी में लिखा की 20 फरवरी को बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई.
पहली बैठक में महिला योजना को नहीं किया गया पास
महिलाओं के लिए ₹2500 की योजना को पास नहीं किया गया दिल्ली की माता बहनों ने मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया था. और अब वो खुदको ठगा हुआ महसूस कर रही है. अब इसी विषय को लेकर आम आदमी पार्टी की विधायक 23 फरवरी 2025 को दिल्ली की नई सीएम से मिलकरचर्चा करना चाहती है.उन्होने कहा कि मैं आपसे दिल्ली की लाखों महिलाओं की ओर से विनम्र निवेदन करती हूं. कि आप अपने व्यस्त समय में कुछसमय निकालकर हमें मिलने का अवसर दें. ताकि इस योजना पर ठोस कार्रवाई के लिए हम अपनी बात को आपके समक्ष रख सके. बीजेपी सरकार परइस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार हमला बोल रही है. उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था. कि बीजेपी कीदिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्ली वालों को धोखा देना शुरू कर दिया.
चुनाव से पहले पीएम ने किया था वादा
चुनाव से पहले पीएम मोदी और सभी बीजेपी नेताओं ने जो वादा किया था. वह उसे पर खरी नहीं उतर रही है. पहली कैबिनेट मैं ही दिल्ली कीमहिलाओं को 2500 ₹ महीना देने की योजना पास करेंगे यह बात इन्होंने चुनाव से पहले कही थी. लेकिन आज पहली कैबिनेट बैठक हो चुकी है. इसपर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया बड़ी ही दुख की बात है. कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किए अपने वादे को पहले दिन ही तोड़ दिया . अतिशी की तरफ से लगातार ऐसे आरोपों को बीजेपी पार्टी पर लगाया जा रहा है.