दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक विशेष इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधारण राजनेता नहीं, बल्कि एक संत की उपाधि दी है। उन्होंनेकहा कि जिस तरह एक संत अपना जीवन प्रभु की सेवा और पूजा-पाठ में लगाता है, वैसे ही पीएम मोदी ने अपना समूचा जीवन देश की सेवा कोसमर्पित कर दिया है। रेखा गुप्ता के अनुसार, मोदीजी का समर्पण असाधारण है और यही उन्हें विशेष बनाता है।
मंत्रिमंडल को बताया ‘टीम मोदी’
रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल को ‘टीम मोदी’ करार देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार में पूर्ण समर्पण और सकारात्मक माहौल बना हुआ है।उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा समूह है जो पूरी तरह से पीएम मोदी के विज़न पर काम कर रहा है।
अन्य नेताओं की भी की प्रशंसा
सीएम रेखा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए उन्हें देश सेवा में समर्पित व्यक्ति बताया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भीअपना आदर्श बताया और कहा कि उनका निर्णय लेने का साहस और उनका अडिग स्वभाव उन्हें प्रेरित करता है। रेखा ने कहा कि अमित शाह जैसानेता बनना उनका सपना है क्योंकि वे जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं।
भाजपा को बताया टैलेंट और डेडिकेशन से भरी पार्टी
रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की परवरिश और संगठनात्मक मजबूती की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा में टैलेंट और डेडिकेशन की कोई कमीनहीं है। उन्होंने इसे एक “हैंड होल्डिंग चेन” बताया, जहां वरिष्ठ नेताओं से सीखकर युवा पीढ़ी को तैयार किया जाता है।