दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जन्म जयंती पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने दिल्ली सरकार मेंलोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि हम दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकारमें बहन मुख्यमंत्री है और भाई मंत्री है।
प्रवेश वर्मा को सौंपी गई PWD मंत्रालय की जिम्मेदारी
दिल्ली बीजेपी सरकार में प्रवेश वर्मा लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री हैं। उन्होंने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंदकेजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर बड़े अंतर से हराया था। चुनाव परिणाम के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुनसकती है, लेकिन पार्टी हाईकमान ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया।
प्रवेश वर्मा इससे पहले दो बार पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद रह चुके हैं। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा 1996 से 1998 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेथे।
साहिब सिंह वर्मा की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जन्म जयंती के अवसर पर दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रवेशवर्मा ने अपने पिता की जयंती पर हवन किया और समाधि स्थल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इसकार्यक्रम में शामिल हुईं।
सीएम गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर लिखा,
“दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की जन्म जयंती पर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सेवा भाव और समर्पण सेहम प्रेरित हैं। हम दिल्ली के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।”
साहिब सिंह वर्मा से मिली प्रेरणा
रेखा गुप्ता ने कहा कि साहिब सिंह वर्मा जी का आशीर्वाद उन्हें बचपन से ही मिला। उन्होंने शालीमार बाग से जीतकर मुख्यमंत्री बनने का सफर तयकिया था। रेखा गुप्ता ने कहा,
“उनकी मेहनत और समर्पण की चर्चा आज भी हर कार्यकर्ता की जुबान पर है। मैं बचपन से ही उनके आदर्शों से प्रेरित रही हूं और उनके जैसा बननाचाहती हूं।”
बहन-भाई मिलकर करेंगे दिल्ली का विकास
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रवेश वर्मा को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि घर में भी बड़ी बेटी को चीजें दी जाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनोंभाई-बहन मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।
प्रवेश वर्मा का वादा: पानी की समस्या का समाधान
कार्यक्रम के दौरान प्रवेश वर्मा ने समाधि स्थल पर विकास कार्यों का वादा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या को हल करने के लिए छहसे आठ महीने में 9 हजार नए पानी के कनेक्शन लगाए जाएंगे, जिससे 4700 लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
साहिब सिंह वर्मा: एक महान नेता
साहिब सिंह वर्मा का जन्म 15 मार्च 1943 को दिल्ली के मुंडका गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर कीशुरुआत आरएसएस कार्यकर्ता के रूप में की और 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर दिल्ली नगर निगम के लिए चुने गए।