Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा ने कहा अरविंद केजरीवाल आम आदमी होने का दिखावा करते थे. अब बुलेटप्रूफ लैंडक्रूजर 100 से ज्यादा पंजाब पुलिस कमांडो, जैमर और एंबुलेंस के भव्य काफिले में एक VIP महाराजा की तरह घूमते हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल एक बार फिर पंजाब पहुंचे हैं. केजरीवाल होशियारपुर जिले के गांव आनंदगढ़ स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में ध्यान करने पहुंचेहैं. केजरीवाल के होशियारपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है. भाजपा जनता पार्टी नेता ने वीआईपी कल्चर को लेकर केजरीवालपर तंज किया है. कि इतनी गाड़ियां और सुरक्षा लेकर विपश्यना करने कौन जाता है.दिल्ली सरकार में मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा ने कहा अरविंदकेजरीवाल जो कभी वेगनॅार में आम आदमी होने का दिखावा करते थे. अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर 100 से ज्यादा पंजाब पुलिस कमांडो जैमर औरएंबुलेंस के भव्य काफिले में एक VIP महाराजा की तरह घूमते हैं.
केजरीवाल की थी सत्ता परीक्षा
अरविंद केजरीवाल जो शांति के लिए विपश्यना कर रहे हैं. अगर सत्ता की उनकी परीक्षा थी तो वह बुरी तरह भी विफल हो गए हैं. किस तरह कीविपश्यना के लिए पंजाब की करदाताओं से पैसे लेकर भव्य सुरक्षा परेड की जरूरत होती है. यहां तक की सीएम भगवंत मान भी काफिले में नहीं है. आम आदमी पार्टी का सच सामने हैं. छल कपट -पाखंड और वीआईपी अहंकार चरम पर है.
इसको लेकर सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उसे इतना डर लगता है. केजरीवाल जी को सारी दुनिया को वीआईपी कल्चर पर ठोकने वाले केजरीवाल जी आज खुद डोनाल्ड ट्रंप से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं. गजबही है कैसे पंजाब जैसे महान सुबे को सब ने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का जरिया बना लिया है. 2015 से 2024 तक दिल्ली की सत्ता मेंरहने वाली आम आदमी पार्टी हाल के विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से सिर्फ 22 सीटों ही जीत पाई है.
बीजेपी पार्टी ने खत्म किया दबदबा
बीजेपी ने 48 सीटों को जीतकर केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दबदबा खत्म कर दिया है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सौरभ भारद्वाजसत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती, समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हार चुके हैं. इस हार के बाद आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई की इस हार केबाद आम आदमी पार्टी दिल्ली इकाई संगठनात्मक बैठकें कर रही है. संयोजक रामगोपाल राय ने कहा कि चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नेताओंको ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी. केजरीवाल का पंजाब दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है. क्योंकि कांग्रेस ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी केकई विधायक उसके पाली में आने को तैयार है.