दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद इलाके के शक्ति विहार में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे कीजानकारी दमकल विभाग को तड़के करीब 2:50 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
अब तक 4 शव बरामद, कई लापता
दमकल और NDRF की टीमों ने मलबे से अब तक चार लोगों के शव बरामद किए हैं। प्रशासन को आशंका है कि अभी भी 8 से 10 लोग मलबे मेंफंसे हो सकते हैं। राहत कार्य में 40 से अधिक लोग जुटे हुए हैं और मलबे को हटाने का कार्य लगातार जारी है।
स्थानीय अधिकारियों का बयान
डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया, “हमें सुबह करीब 2:50 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया कि इमारत पूरीतरह ढह चुकी है और कई लोग फंसे हुए हैं। NDRF और दमकल विभाग लगातार राहत कार्य में जुटे हैं।”
उत्तर-पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि इमारत में करीब 20 लोग रहते थे। अब तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 4 की मृत्यु हो चुकी है।
परिजनों की आंखों में आंसू, अस्पताल में भर्ती घायल
एक मृतक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया, “रात लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच इमारत गिर गई। इस हादसे में मेरे दो भतीजों की जान चलीगई है, जबकि मेरी बहन, बहनोई और भतीजी घायल हैं और जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।”
प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती
एक चश्मदीद ने बताया, “इस इमारत में एक परिवार के कई सदस्य और किरायेदार रहते थे। बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं और दूसरी बहू के भी तीन बच्चेहैं। घटना के बाद से वे सभी लापता हैं और कुछ पता नहीं चल पाया है।”
कैमरे में कैद हुआ हादसा
इमारत गिरने की यह दर्दनाक घटना पास लगे एक कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिससे यह हादसा और भी भयावह प्रतीत होता है। प्रशासन ने मलबे में फंसेलोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं।
स्थिति पर नजर
राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। प्रशासन का पूरा फोकस मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। स्थानीय लोगों के अनुसारयह इमारत जर्जर अवस्था में थी, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।