नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिली बड़ी जीत के बाद विपक्षी नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहेहैं। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस जीत को बिहार विधानसभा चुनाव परकोई असर डालने वाला नहीं बताया। उन्होंने कहा कि बिहार का राजनीतिक परिपेक्ष्य और स्थिति बिल्कुल अलग है और दिल्ली चुनाव का बिहारचुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
“जुमलेबाजी का दौर खत्म होगा“
तेजस्वी यादव ने बीजेपी की दिल्ली में मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बीजेपी को लगभग 26 वर्षों बाद दिल्ली में सत्ता हासिल हुई है। अबउम्मीद है कि बीजेपी जनता से किए गए वादों को पूरा करेगी और जुमलेबाजी का दौर खत्म होगा।”
जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि बीजेपी और उसके सहयोगी यह दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में मिली जीत का फायदा बिहार विधानसभा चुनाव मेंमिलेगा, तो तेजस्वी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बिहार, बिहार है। हमें यह समझना पड़ेगा।” उनके इस बयान से यह साफ है कि यादव नेबिहार की अलग पहचान और स्थिति को महत्व दिया है, जो दिल्ली की राजनीति से बिल्कुल अलग है।
“आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी“
तेजस्वी ने बिहार की राजनीति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछले दो विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सबसे बड़ी पार्टी केरूप में उभरी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी पार्टी अपनी स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेगी।
बिहार में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार के पास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन का शासन है। नीतीश कुमार 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं, हालांकि कुछ समय के लिए उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद सौंपा था। नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ दो बार अल्पकालिक गठबंधन भीकिया है, लेकिन तेजस्वी यादव का यह कहना है कि बिहार की राजनीतिक स्थिति अलग है और आरजेडी इस चुनाव में मजबूत स्थिति में है।