दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तीसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें मोहन सिंह बिष्ट कोमुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया गया है। बिष्ट, जो करावल नगर के मौजूदा विधायक हैं, पहले इस सीट पर पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) सेबीजेपी में आए कपिल मिश्रा को टिकट दिए जाने से नाराज थे।
मोहन सिंह बिष्ट ने पहले एएनआई से बात करते हुए कहा था कि करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को टिकट देना गलत फैसला है और उन्होंने इससीट से नामांकन करने का मन बना लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह बीजेपी आलाकमान के फैसले को स्वीकार करेंगे। कुछ समय बादही पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी की और मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बना दिया।
“अब जीत कर दिखाऊंगा” – मोहन सिंह बिष्ट
अपने टिकट की घोषणा पर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और सीट बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “पार्टी नेमुझमें काबिलियत देखी होगी, तभी मुझे टिकट दिया गया है। विपरीत परिस्थितियां और जातीय समीकरणों के कारण बीजेपी मुस्तफाबाद सीट परपिछली बार हार गई थी। अब पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है, और मैं यह सीट जीत कर दिखाऊंगा।”
मुस्तफाबाद सीट पर कड़ा मुकाबला
मुस्तफाबाद सीट पर इस बार जोरदार मुकाबला होने की संभावना है। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ताहिर हुसैन को अपना उम्मीदवार बनायाहै, जो 2020 के दिल्ली दंगों के प्रमुख आरोपियों में से एक रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने आदिल अहमद खान को मैदान में उतारा है और कांग्रेसने अली महदी को टिकट दिया है। इस सीट पर बीजेपी, AIMIM, कांग्रेस और AAP के बीच कड़ा संघर्ष होने की उम्मीद है।