दिल्ली में सरकार गठन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है। 17 फरवरी (सोमवार) को दोपहर 3 बजे से दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपीविधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली का नया सीएम चुन लिया जाएगा। 18 फरवरी को शपथग्रहण समारोह होगा। ये जानकारी सूत्रों केहवाले से सामने आई है। हालांकि शपथग्रहण समारोह बहुत बड़ा और भव्य नहीं होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली है प्रचंड जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई है और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी ने 70 में से48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि AAP को सिर्फ 22 सीटें मिली हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज चुनाव हारचुके हैं।
ऐसे में साफ है कि दिल्ली में अब बीजेपी का सीएम होगा। 27 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली में वापसी की है लेकिन अब तक सीएम पद पर किसीनाम को लेकर मुहर नहीं लगी है। ऐसे में पूरे देश की नजरें इस फैसले पर टिकी हुई हैं कि 17 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक में बीजेपीकिसे अपना सीएम घोषित करती है।
हालांकि दिल्ली के कुछ नेताओं के नाम सीएम पद की रेस में बने हुए हैं, जिसमें केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा का नाम भीशामिल है। हालांकि बीजेपी किसके हाथ में सीएम पद की कमान देगी, ये तो वक्त ही तय करेगा। दरअसल बीजेपी पहले भी अपने फैसलों की वजहसे जनता को चौंकाती रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में जब सीएम का ऐलान होना था, तो बीजेपी ने ऐसे चेहरों को सीएम बनाया, जिनका सीएमपद की रेस में कहीं नाम नहीं था। ऐसे में अगर बीजेपी दिल्ली में भी वही ट्रिक अपनाती है तो कोई अचरज की बात नहीं होगी। हालांकि अब सियासीगलियारों में भी इस बात को लेकर उत्सुकता है कि बीजेपी किसे दिल्ली का सीएम बनाएगी।