नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में पेयजल आपूर्ति की स्थिति में हाल ही में सुधार आया है, लेकिन गर्मी केमौसम के मद्देनजर टैंकर सेवा की आवश्यकता अब भी बनी हुई है। उन्होंने पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा किआम आदमी पार्टी द्वारा भारद्वाज को दिल्ली का संयोजक बनाए जाने के बाद वह सिर्फ बयानी बनकर रह गए हैं और अब दिल्ली के मुद्दों को उठाने मेंपूरी तरह से नाकाम हैं।
सौरभ भारद्वाज की निंदा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा: सचदेवा ने कहा, “चुनाव हारने के बाद सौरभ भारद्वाज ने खुद को बेरोजगार नेता घोषित करदिया था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने उन्हें संयोजक बना दिया और वह अब केवल बयानबाजी कर रहे हैं। आज उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा 1111 जी.पी.एस. युक्त वाटर टैंकरों को लेकर भी निंदा की है।”
पेयजल आपूर्ति में सुधार, टैंकर सेवा का महत्व: श्री सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री और जल मंत्री के प्रयासों से दिल्ली में पेयजल आपूर्ति की स्थितिमें पिछले दो महीनों में सुधार हुआ है। हालांकि, गर्मी के मौसम के कारण इस बार प्लानिंग का समय नहीं मिल पाया, इसलिए इस वर्ष टैंकरों काउपयोग करना जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाए।
जी.पी.एस. लगे टैंकरों का महत्व
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि चालू जी.पी.एस. युक्त वाटर टैंकर दिल्ली के दूर-दराज़ इलाकों में पानी की गंभीर कमी का समाधान करेंगे। इनटैंकरों से पानी माफिया और जल बोर्ड के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
सौरभ भारद्वाज के दावों पर सवाल उठाए: श्री सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज के दावे पर भी सवाल उठाया कि उनकी सरकार के समय भी टैंकरों मेंजी.पी.एस. लगे थे। उन्होंने कहा, “अगर उनके समय में जी.पी.एस. काम कर रहे थे, तो फिर टैंकरों और पानी की कालाबाजारी कैसे हो रही थी?”