केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में दिल्ली कीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद और दिल्ली सरकार की वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. केंद्रीय गृहसचिव और आईबी प्रमुख के साथ-साथ गृहमंत्री के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे. दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केअध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई. गृह मंत्रालय की नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में हो रही इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गृह विभाग के मंत्रीअशीष सूद, दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे. दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार के बाद ऐसा पहली बार हुआ. जब दिल्लीसरकार की गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने एक साथ गृह मंत्रालय में बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली पुलिसऔर दिल्ली सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाया था.
मंत्रियों और दिल्ली सरकार के बीच की गई बैठक
दिल्ली सरकार की यह बैठक चुनाव से पहले किए गए विभिन्न मुद्दों को लेकर की गई है.जिससे दिल्ली की कानून व्यवस्था और भी मजबूत हो सके. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर कहा. छोटे-छोटे विषय जो दिल्ली को बड़ी-बड़ी दिक्कतें दे रहे थे. उन्हें लेकर जब भी भारत सरकार द्वारा ब्यौरा मांगा गया तो कभी उस पर दिल्ली की तत्कालिक सरकार द्वारा सहयोग नहीं किया गया. कहां-कहां परकिन-किन चीजों को ठीक करने की आवश्यकता है. उस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. महिला सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली में प्राथमिक चर्चा की गई. और जल्द ही इस पर नीतियां बनाते हुए काम भी किया जाएगा.इस ऐतिहासिक बैठक में जिस प्रकार के समन्वय की बात की गई इसमें डबल इंजनकी सरकार तेजी से विकास करेगी. पहली बार दिल्ली और गृह मंत्रालय के आधिकारिक बैठक के दौरान दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति कोलेकर गंभीर से चर्चा की गई. इसमें विकास के लिए नए दौर की शुरुआत को लेकर हमने जो जनता से वादे किए हैं. उन पर हम गंभीरता से उतरेंगे.