महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
ने शनिवार को स्पष्ट किया कि नागपुर हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दंगाइयों से वसूली न होनेकी स्थिति में उनकी संपत्तियों को जब्त कर नीलाम किया जाएगा।
दंगाइयों की पहचान और कार्रवाई
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि नागपुर हिंसा में शामिल 104 दंगाइयों की पहचान कर ली गई है। इनमें से 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 12 नाबालिग भी शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर दंगाइयों की पहचान की गई है। मुख्यमंत्री ने बतायाकि हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया और स्थिति को 4 से 5 घंटे में नियंत्रण में ले लिया।
पुलिस पर हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई
गृह मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंनेस्पष्ट किया कि राज्य सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक पुलिस पर हमला करने वालों को सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने इस घटना कोखुफिया तंत्र की विफलता मानने से इनकार किया लेकिन कहा कि खुफिया जानकारी को और सटीक बनाया जा सकता था।
विदेशी हाथ की जांच जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक हिंसा में किसी विदेशी या बांग्लादेशी लिंक का सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचनाजल्दबाजी होगी और जांच अभी जारी है।
सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक68 आपत्तिजनक पोस्ट हटाई जा चुकी हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रख रही है जो दंगाइयों की मदद या दंगा भड़काने वाली सामग्री पोस्ट कर रहे हैं।
यूपी मॉडल पर कार्रवाई का संकेत
मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि नागपुर हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बुलडोजर का भीइस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, मालेगांव में एमडीपी के कार्यालयों और उनकी फंडिंग की गहन जांच होगी।
प्रभावित लोगों को मुआवजा
फडणवीस ने कहा कि दंगों में जिन लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है या वाहन नष्ट हुए हैं, उन्हें अगले तीन से चार दिनों में मुआवजा दियाजाएगा। नागपुर में लगे कर्फ्यू में अब ढील दी जा रही है, क्योंकि स्थिति में सुधार हो गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्धारित यात्रा पर नागपुर हिंसा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पुलिस पूरी तरह सतर्क है और स्थिति परनजर बनाए हुए है। फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।