ब्रिटेन में निगेल फरेज के नेतृत्व वाली कट्टर दक्षिणपंथी रिफॉर्म यूके ने संसद ने एक और सीट पर जीत हासिल कर ली है पार्टी की सारा पोचिन उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के रनकॉर्न और हेल्स्बी सीट पर छह वोटों से विजयी होकर संसद पहुंची हैं. उन्होंने इस सीट पर लेबर पार्टी के उम्मीदवार करेन शोर कोहराया. संसद में में अब रिफॉर्म यूके पार्टी के पास पांच सीटें हो गईं हैं अब पार्टी को उम्मीद है कि स्थानीय चुनाव में उसे बढ़त मिलेगी. ब्रिटेन के 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में अभी लेबर पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर कंजर्वेटिव पार्टी की सीटें आती हैं अब यहांदक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके भी मुख्य राजनीतिक धारा में आ रही है. पिछले साल हुए चुनाव में रनकॉर्न और हेल्स्बी सीट पर लेबर पार्टी को जीतमिली थी. लेबर पार्टी के सांसद माइक एम्सबरी ने नशे में एक मतदाता को मुक्का मार दिया था इसके बाद एम्सबरी को पद छोड़ना पड़ा था. इसकेचलते इस सीट पर दोबारा चुनाव हुए रिफॉर्म को इस सीट पर ब्रिटिश इतिहास में सबसे कम अंतर से मिली है इसे लेकर फरेज ने कहा कि राजनीति केलिए यह वास्तव में एक बहुत बड़ा क्षण है.रनकॉर्न सीट पर जीत के बाद रिफॉर्म यूके को हाउस ऑफ कॉमन्स में पांच सीटें मिल गई है.
राष्ट्रीय चुनाव में मिले थे करीब 14 फीसदी वोट
दरअसल पार्टी को पिछले साल राष्ट्रीय चुनाव में करीब 14 फीसदी वोट मिले थे. राष्ट्रीय सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अब रिफॉर्म यूके के पास लेबरऔर कंजर्वेटिव के बराबर या उससे अधिक समर्थन है. ऐसे में पार्टी अब 2029 तक होने वाले अगले राष्ट्रीय चुनाव से पहले देश की मुख्य पार्टी के रूपमें कंजर्वेटिव को हटाने को लेकर सोच सकती है.इंग्लैंड के कई इलाकों में गुरुवार को हुए स्थानीय चुनाव हुए इसके परिणाम शुक्रवार को जारी होंगे. मतगणना रुझानों के मुताबिक फरेज की पार्टी पूर्वी-मध्य इंग्लैंड के ग्रेटर लिंकनशायर में मेयर पद को जीतने की ओर बढ़ रही है. जबकि लेबर पार्टी नेतीन अन्य मेयर पदों को बरकरार रखा रिफॉर्म यूके को उम्मीद है कि चुनावों में सैकड़ों नगरपालिका सीटों पर उसकी जीत होगी. जिन स्थानीय सीटों परचुनाव हो रहे हैं उनमें से अधिकांश पर कंजर्वेटिव पार्टी का कब्जा है यदि पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा तो उनके नेता केमी बेडेनोच को विद्रोह कासामना करना पड़ सकता है.लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में राजनीति के प्रोफेसर टिम बेल ने कहा कि कंजर्वेटिव और रिफॉर्म ब्रिटेन की राजनीति केदक्षिणपंथी धड़े की आत्मा के लिए लड़ाई में हैं. फरेज का लोकलुभावन कट्टरपंथी दक्षिणपंथी विद्रोह लेबर पार्टी के लिए भी खतरा है। यह अप्रवासनको रोकने रोजगार सृजन और सरकारी अपव्यय को कम करने के वादों के साथ कामकाजी वर्ग के मतदाताओं को निशाना बना रहा है. जबकि लेबरपार्टी भी अधिक समृद्ध सामाजिक रूप से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में अपनी सफलता को आगे बढ़ाने की आशा रखती है.