Delhi News:नीति आयोग ने एम्स नई दिल्ली को वैश्विक स्तर पर अग्रणी चिकित्सा अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा संस्थान में बदलने के लिए एकसमिति का गठन किया है. इस समिति का नेतृत्व नीति आयोग के सदस्य वी.के पॅाल कर रहे हैं. दरअसल यह समिति में वर्तमान प्रणाली का मूल्यांकनकरेगी. और सुधारों के लिए एक स्पष्ट कार्य योजना को भी तैयार करेगी. यह पहल भारत में स्वास्थ सेवाओं की एक बुनियादी और प्रशासन औरआत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की ब्यापक योजना का हिस्सा बनेगी. इसके अलावा नीति आयोग सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और दुर्लभ बीमारियों केउपचार की लागत को कम करने के लिए भी कार्य कर रहा है. इस दिशा में रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर वैश्विक मॉडलों का अध्ययन कियाहै.इसमें दुर्लभ बीमारियों की दावाओं के स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर उपचार की लागत में भारी कमी की है.
AAIMS बनेगा विकसित एवं स्वास्थ्य सेवा उत्कृष्ट केंद्र
दरअसल इसका मुख्य उद्देश्य है. कि नई दिल्ली एम्स को वैश्विक चिकित्सा अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए. मौजूदा प्रणाली का मूल्यांकन और स्पष्ट समय सीमा के साथ सुधार प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा. इसमें रोगियों के प्रभाव प्रबंधन और अस्पतालप्रशासन में सुधार किया जाएगा. शैक्षणिक और अनुसंधान उत्क्रष्टता के लिए प्रमुख प्रदर्शन संकेतक विकसित होंगे. वित्तीय अनुसंधान एवं संचालन कीस्थिरता को सुनिश्चित किया जाएगा. शासन प्रणाली और पारदर्शिता में सुधार होगा. जिससे चिकित्सा अनुसंधान में उत्सुकता को बढ़ावा मिलेगा. क्लीनिकल और शैक्षणिक सुधार को भी ध्यान में रखकर इस पर भी कार्य किया जाएगा. जिससे आत्मनिर्भरता और वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी ही स्वदेशीउपचार को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रयास है. नीति आयोग के यह पहल भारत सरकार में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने औरएम्स को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है