
International News: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेटे की शादी में देरी को युद्ध की ‘व्यक्तिगत कीमत’ बताया, जिससे इस्राइलीलोग नाराज हो गए हैं और उन्होंने नेतन्याहू की कड़ी आलोचना की. लोगों ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं, जिनके घर में युद्ध की वजह से कभी शादी हीनहीं हो पाएगी. कई लोगों ने तो प्रधानमंत्री नेतन्याहू की टिप्पणी को बेतुका और आत्मकेंद्रित बता दिया. नेतन्याहू ने बीरशेवा इलाके में सोरोकाअस्पताल का दौरा किया था यह अस्पताल ईरान के मिसाइल हमले में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है. अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुएनेतन्याहू ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय जिस तरह से जर्मनी ने ब्रिटेन पर कई महीनों तक बमबारी की थी.
ब्रिटेन के लोगों का हौसला हो रहा था मजबूत
लेकिन उसके बावजूद ब्रिटेन के लोगों का हौसला मजबूत रहा था. वैसे ही हम भी उस दौर से गुजर रहे हैं और हमें भी अपना हौसला मजबूत रखनाहोगा. प्रधानमंत्री ने अपने बेटे की शादी को फिर से टालने का जिक्र करते हुए कहा कि ‘युद्ध में लोग मारे जा रहे हैं और हर कोई युद्ध की व्यक्तिगतकीमत चुका रहा है और हमारा परिवार भी इससे अछूता नहीं है. शादी टलने से बेटे की मंगेतर और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू बेहद दुखी हैं. पीएम नेअपनी पत्नी की तारीफ करते हुए उन्हें नायक बताया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ये टिप्पणी लोगों को नाराज कर गई सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या मेंलोगों ने नेतन्याहू की आलोचना की. लोगों ने नेतन्याहू पर जनता की परेशानी पर अपनी छवि को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया. ऐसी खबरें आईंथी कि नेतन्याहू बेटे की शादी के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं। शादी सोमवार को होनी थी. इससे लोगों में गुस्सा बढ़ गया था विरोध कोदेखते हुए शादी को दूसरी बार टाल दिया गया.
बेटे की शादी होनी थी नवंबर
पहले नेतन्याहू के बेटे की शादी बीते साल नवंबर में होनी थी लेकिन उस वक्त भी युद्ध के चलते यह टल गई थी. राजनीतिक गलियारों में भी नेतन्याहूकी इस टिप्पणी के लिए आलोचना हो रही है और राजनेता, नेतन्याहू को आत्ममुग्ध बता रहे हैं. इस्राइल के एक नेता गिलाद करिव ने कहा कि मैं ऐसेकई परिवारों को जानता हूं जिन्हें शादी स्थगित करने के लिए मजबूर नहीं किया गया था. लेकिन अब वे लोग कभी भी शादी का जश्न नहीं मना पाएंगेजो कभी होने वाली थीं. उन्होंने कहा कि रात में ड्यूटी के लिए निकलने वाले डॉक्टर नायक हैं इस मुश्किल समय में हमारे बच्चों को जूम कॉल परपढ़ाने वाले शिक्षक नायक हैं.