भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया है भारत की इस कार्रवाई से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ हैऐसे में पंजाब में अब हाई अलर्ट है पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में रोजाना रात को ब्लैक आउट रहेगा. गुरदासपुर जिले में अगले आदेश तकरात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा. पूरा जिला रात को अंधेरे में डूबा रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर के सटा हुआहै. यह आदेश भारत-पाक सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल डिफेंस एक्ट1968 के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर की तरफ से जारी किया गया है.यह आदेश केंद्रीय जेलगुरदासपुर और अस्पतालों पर लागू नहीं होगा. हालांकि इन विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्रीय जेल गुरदासपुर और अस्पतालों कीखिड़कियां प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहें और उन्हें अच्छी तरह से ढका जाए ताकि कोई भी रोशनी बाहर न निकल सके.
धमाकों की सुनी थी लोगों ने आवाज
अमृतसर में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे गांव जेठवाल, दुधला, माखनविंदी और पंधेर में रॉकेट गिरे हैं. एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने इसकीपुष्टि की है जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को एक-एक करके करीब चार धमाकों की आवाज लोगों ने सुनी थी. इससे पूरे जिले में दहशत कामाहौल बन गया। जिला प्रशासन की ओर से पूरे जिले की बिजली बंद कर ब्लैकआउट कर दिया गया. बरामद किए गए रॉकेट के बारे में एक्सपर्ट काकहना है कि हो सकता है पाकिस्तान की ओर से रॉकेट लॉन्च किए गए हो. लेकिन भारतीय वायु सेना ने इन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया। इसके बादउनके अवशेष विभिन्न गांव के खेतों में गिरे हैं. वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने देर रात को धमाकों की आवाज सुनी और आसमान सेरॉकेट अपने गांव के खेतों में गिरते हुए देखे थे. फिलहाल भारतीय सेना और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं.