पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सियासत शुरू हो गई है. पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मारने को लेकर विधायकों के सवाल उठाने पर कांग्रेस घिरगई है जिसके बाद अब कांग्रेस ने मंगलवार को अपने नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले पर पार्टी की आधिकारिक रुख से इतर बयानबाजी करने परकड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं, महासचिवों, प्रभारियों, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों, विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रमुखों कोलिखे पत्र में सार्वजनिक संचार में अत्यंत अनुशासन और एकरूपता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना पर अनुचित बयान देने सेबचें.यह पत्र कुछ कांग्रेस नेताओं के विवादास्पद बयानों के बाद आया है जिनके कारण भाजपा ने कांग्रेस पर आतंकवादियों की ओर से बोलने काआरोप लगाकर हमला बोला. वेणुगोपाल ने पत्र में कहा कि कांग्रेस पहलगाम के आतंकी हमले से गहरी पीड़ा में है और इस दुख की घड़ी में राष्ट्र केसाथ अटूट एकजुटता के साथ खड़ी है.
हमारी हो रही संकल्प शक्ति की परीक्षा
उन्होंने कहा इस महत्वपूर्ण समय में जब हमारी सामूहिक संकल्प शक्ति की परीक्षा हो रही है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एकता, परिपक्वता औरजिम्मेदारी का प्रतीक बनना चाहिए.उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने 24 अप्रैलको एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया. जिसमें पहलगाम हमले पर पार्टी का स्पष्ट और सुविचारित रुख सामने रखा गया इस प्रस्ताव को इस मामलेपर पार्टी के रुख की सभी सार्वजनिक अभिव्यक्तियों के लिए एकमात्र आधार के रूप में माना जाना चाहिए. ऐसे में यह निर्देश दिया जाता है कि सभीटिप्पणियां, वक्तव्य वह चाहे पार्टी नेताओं, प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों या कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के आधिकारिक हैंडल द्वारा होंसीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए.
पदाधिकारियों को सार्वजनिक संवाद में अनुशासन बनाए रखने का आदेश
इसको लेकर वेणुगोपाल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को सार्वजनिक संवाद में अत्यंत अनुशासन और निरंतरता बनाए रखने का निर्देश दिया जाताहै. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से बोलने के लिए अधिकृत लोगों को प्रस्ताव में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा बताई गई स्थिति तक ही सीमित रहनाचाहिए. अपने नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि इस निर्देश का उल्लंघन करने पर बिना किसी अपवाद के सख्तअनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.इससे पहले, कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने भी अपने नेताओं को हिदायत दी थी. उन्होंनेकहा था कि कुछ कांग्रेस नेता मीडिया से बात कर रहे हैं जो कांग्रेस के विचारों को नहीं दर्शाते हैं. जयराम रमेश ने एक पोस्ट में लिखा इस संवेदनशीलसमय में इस बात पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस कार्यसमिति का प्रस्ताव, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधीके बयान और अधिकृत एआईसीसी पदाधिकारियों के विचार ही कांग्रेस की स्थिति को दर्शाते हैं.