पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है आतंकियों के एनकाउंटर के बीच उन्हें पनाह देने वालों पर भीकार्रवाई की जा रही है. एएनआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुलगाम जिले के कैमोह इलाके के थोकरपोरा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दोसहयोगियों को गिरफ्तार किया.पहलगाम के गुनहगारों में शामिल लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकियों के घर जमींदोज हो गए हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकीआसिफ शेख के त्राल स्थित घर और बिजबिहाड़ा स्थित आदिल ठोकर के घरों की वीरवार रात को तलाशी ली. इनमें बड़ी मात्रा में रखे गए विस्फोटकफटने से घर ध्वस्त हो गए.पहलगाम के बायसरन में 26 बेगुनाहों की जान लेने वाले हमलावरों में से तीन के सुरक्षा एजेंसियों ने स्केच जारी करने केबाद तस्वीरें भी जारी की हैं. सूत्रों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षाबलों को जो बताता उसके आधार पर स्केच बनाए गए थे. हमले में तीन से चारआतंकवादी शामिल थे इनमें दो पाकिस्तानी और अन्य स्थानीय आतंकियों में आसिफ व आदिल भी शामिल हैं.आसिफ शेख ने गलत रास्ता चुना.
परिवार की जिंदगी बर्बाद
इससे उसने अपनी और अपने परिवार की जिंदगी बर्बाद कर दी. आसिफ का घर त्राल के उसी इलाके में है जहां आतंकी बुरहान वानी रहता था कुछसमय पहले एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की डायरी में आसिफ की हथियार के साथ तस्वीर मिली थी. आसिफ ने 2017-18 में पाकिस्तान में ट्रेनिंगली कुछ साल तक अंडरग्राउंड रहने के बाद 18 अप्रैल, 2022 से सक्रिय हुआ और तब से लश्कर के फरमान पर वारदात को अंजाम देता आ रहाहै.आतंकी आदिल 2018 में वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भाग गया था. वहां उसने आतंकी कैंप में ट्रेनिंग ली और पिछले साल ही कश्मीर लौटा थावह भी लश्कर की नापाक मंसूबों को दक्षिण कश्मीर में अंजाम दे रहा था उसे युवाओं को आतंकवाद में भर्ती के लिए भी जिम्मेदारी दी गईथी.पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आसिफ की बहन यासमीना ने कहा कि उसका भाई मुजाहिदीन है. उसने परिवार के निर्दोष सदस्यों को दंडितकिया जा रहा है राख हो चुके घर के पास पत्रकारों से बात करते हुए यासमीना ने कहा मेरा एक भाई जेल में है. दूसरा मुजाहिदीन है दो बहनें भी हैं.
पुलिस ने लिया एक्शन
दरअसल बीते दिन जब मैं ससुराल से यहां आई तो माता-पिता व भाई-बहन घर पर नहीं मिले. पुलिस उन्हें ले गई थी जब मैं यहां थी तो सुरक्षाबलआए और मुझे पड़ोसी के घर में जाने के लिए कहा उसके बाद घर ध्वस्त हो गया. कि मेरे भाई ने घर में विस्फोटक रखा वह जब आया ही नहीं तोरखेगा कहां से हमारी उसके साथ आखिरी बार 2021 में बात हुई थी. तब से कोई संपर्क नहीं हुआ उसने हम बहनों को बेसहारा छोड़ दिया था वहदिव्यांग पिता को भी छोड़कर चला गया.शोपियां के चोटीपोरा में एक सक्रिय शीर्ष लश्कर आतंकवादी कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे के घर को सुरक्षाबलों ने जमींदोज कर दिया. शाहिद पिछले तीन से चार वर्षों से सक्रिय है और कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है. शुक्रवार की रात सुरक्षाबलों ने कुलगाम के क्विमोह में आतंकी जाकिर गनी के घर को ध्वस्त कर दिया है जाकिर 2023 में लश्कर में शामिल हुआ था पहलगाम हमले केबाद अब तक सुरक्षाबलों ने कुल पांच आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है.