नई दिल्ली, 22 मई 2025:
पहालगाम में हुए भीषण आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।कांग्रेस सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रणिती शिंदे ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति जैसेअति संवेदनशील मामलों को भी प्रचार और दिखावे का साधन बना चुकी है।
26 नागरिकों की मौत, जवाब अब तक नहीं
शिंदे ने कहा कि पहालगाम हमले में देश ने 26 निर्दोष नागरिकों को खोया, और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। इसकेबावजूद जिन आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया, वे अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उन्होंने पूछा, “क्या सरकार उन्हें पकड़ने के लिए कोईकदम उठा रही है या सिर्फ बयानबाज़ी में व्यस्त है?”
पाकिस्तान को ऑपरेशन की जानकारी क्यों दी गई?
एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को इस संबंध में सूचित कर दिया गया था। पार्टी नेविदेश मंत्री एस. जयशंकर से यह सवाल पूछा कि इस संवेदनशील जानकारी को साझा करने की आवश्यकता क्यों पड़ी? क्या इससे देश की सुरक्षा सेसमझौता हुआ? क्या यह एक रणनीतिक चूक नहीं है?
भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को नुकसान
शिंदे ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए उस बयान पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए जिसमें उन्होंने दावा किया था किउन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक दबाव डालकर संघर्षविराम करवाया। उन्होंने कहा, “यह बेहद गंभीर मामला है। क्या भारत सरकार कोइसकी जानकारी पहले से थी? क्या हमारी विदेश नीति अब दूसरे देशों के दबाव में चल रही है?”
“प्रधानमंत्री जवाब दें, प्रचार नहीं” – कांग्रेस
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में आकर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। शिंदे ने कहा, “यह समय सच्चाई से भागने का नहीं, जवाबदेही निभाने का है। यह देश सिर्फ दिखावे और कैमरे के सामने छवि सुधारने से नहीं चलता – यहां हर जान की कीमत है
कांग्रेस की यह प्रेस वार्ता कई गंभीर सवाल खड़े करती है – आतंकियों की गिरफ्तारी से लेकर रणनीतिक सूचनाओं के लीक होने तक। अब देश जाननाचाहता है कि सरकार इन सवालों का जवाब कब और कैसे देगी।