पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. दरअसल घोषणा की गई थी कि भारत केसाथ चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण टी20 टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई नेमेजबानी से इनकार कर दिया. जिसके बाद पीएसएल को स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा इससे पहले भारतीय क्रिकेट ने आईपीएल के बचे मैचोंको भी एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था. पीसीबी ने एक बयान में कहा स्थगित करने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिली सलाह केअनुसार लिया गया है.’ हालांकि, यह पता चला है कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल के बचे मैचों की मेजबानी के लिए पीसीबी के अनुरोध कोमंजूरी देने से मना कर दिया. क्योंकि उसके बीसीसीआई के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध है. पीसीबी ने इसके बाद लीग को स्थगित करने का फैसला करतेहुए कहा कि वह अपने साझेदारों, फ्रेंचाइजी, भाग लेने वाले खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों और आयोजकों के प्रयासों और समर्थन के उन्हें धन्यवाददेता है.
महज बचे थे आठ मैच
पीएसएल 2025 में महज आठ मैच बचे थे और 18 मई को फाइनल खेला जाना था पीसीबी ने शुक्रवार को कहा था कि अंतिम आठ मैच अब यूएईमें खेले जाएंगे. पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में खेले जाने थे.इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत और पाकिस्तान के बीचचल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया था. बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही एक हफ्ते केलिए स्थगित कर दिया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ‘फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है. इसके बाद हमहालात का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे इसके लिए बोर्ड अलग से कार्यक्रम जारी करेगा. लीग के लिए विंडो को लेकर पूछ गए सवाल में उन्होंनेकहा कि ‘सभी बोर्ड हमारा समर्थन करते हैं. ऐसे में विंडो कोई चिंता की बात नहीं है विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि ‘यहउनका निजी फैसला होगा.
अंतिम पड़ाव पर चल रहा था सत्र
वो खुद ही इस पर फैसला लेंगे आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जानेशेष थे. आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था. लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावको देखते हुए इसे एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तानमें चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. जिसेभारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नौ आतंकी ठिकानों परहमला किया था और 100 आतंकियों को मार गिराया था.