भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और क्षेत्रीयशांति की कोशिशों को नाकाम करने के आरोप लगाए हैं. नरेंद्र मोदी के इस बयान पर पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया आई है. पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय शांति पर दिए गए बयान को झूठा गुमराह करने वाला और एकतरफा बताया है. पाक विदेशमंत्रालय का कहना है कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता इस्लामाबाद नहीं बल्कि भारत के वर्चस्ववादी रवैये की वजह से खतरे में पड़ी है.नरेंद्रमोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर से बातचीत में कहा है कि भारत ने जब भी पाकिस्तान के साथ शांति स्थापित करने की कोशिश की.तब-तब उसे धोखामिला है. इस पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय पीएम पीड़ित दिखने की झूठी कोशिश कर रहे हैं. उनको दूसरों पर आरोप लगानेके बजाय भारत की ओर से विदेशों में टारगेट किलिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने के अपने रिकॉर्ड पर विचार करना चाहिए.पाकिस्तान के विदेशकार्यालय ने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता में बाधा भारत का खराब रवैया है. भारत की ओर से आने वाले पाकिस्तान विरोधी बयानद्विपक्षीय माहौल को खराब करते हैं.
शांति और सहयोग की संभावनाओं को बनाता है मुश्किल
साथ ही शांति और सहयोग की संभावनाओं को मुश्किल बनाते हैं. पाकिस्तान की ओर से भारत पर कश्मीर में विरोध की आवाज को दबाने औरविदेशी धरती पर टारगेट किलिंग का आरोप भी लगाया गया है.लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया था क्या उनको पाकिस्तान से दोस्तीऔर शांति की कोई राह दिख रही है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी शांतिपूर्ण सहअस्तित्व का रास्ता नहीं चुना है. पाकिस्तान नेबार-बार भारत के साथ विवाद करने का फैसला किया। उन्होंने लगातार भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ा है. हमने शांति की कोशिश की लेकिनपाकिस्तान ने धोखा दिया.पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद फैलाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से जुड़ी आतंकवादीगतिविधियों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है दुनिया में जहां भी आतंकवादी हमला होता है. उसका निशान किसी न किसी तरह पाकिस्तान की ओरजाता है. ये दुनिया लगातार देखती आ रही है. नरेंद्र मोदी के इस बयान पर अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताई है.