कांग्रेस में चल रही आंतरिक खींचतान के बीच पार्टी सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (FTA) पर हुई चर्चा के बाद ली गई थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य राज्य सचिवजोनाथन रेनॉल्ड्स और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में व्यापार वार्ता करना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। साथ ही, उन्होंने इस बात परखुशी जताई कि लंबे समय से अटकी FTA वार्ता दोबारा शुरू हो गई है।
कांग्रेस और थरूर के बीच बढ़ी दूरी
थरूर की यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब हाल ही में उन्होंने केरल की सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार की नीतियों की तारीफ की थी, जिससे कांग्रेस और उनके संबंधों में दरार बढ़ गई। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) राज्य में मुख्य विपक्षी दल है, और वामसरकार की सराहना करने पर थरूर को पार्टी के भीतर आलोचना का सामना करना पड़ा।
थरूर ने दी सफाई
राज्य सरकार की नीतियों की तारीफ पर उठे विवाद के बाद शशि थरूर ने सफाई दी कि उन्होंने वाम दलों की प्रशंसा नहीं की, बल्कि केवल केरल केस्टार्टअप क्षेत्र में हो रही प्रगति को उजागर किया था। उनके अनुसार, यह राज्य की आर्थिक उन्नति का एक सकारात्मक संकेत है और इसकाराजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
थरूर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने एक बयान में कहा था कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नेपीएम मोदी को खुद से बेहतर वार्ताकार (Negotiator) बताया है, तो यह गर्व की बात है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाईजा रही हैं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि वे सीपीएम के करीब जा सकते हैं। हालांकि, इस पर थरूर कीओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।